8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झीरम कांड पर CM बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- जांच में डाला अड़ंगा

Jhiram Ghati Incident: झीरम हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीखा बयान आया है। भाजपा के सरकार गठन के बाद झीरम की जांच होगी वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा, उस समय उन्हें किसने रोका था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Nov 2023, 12:51 PM IST

CM said- BJP created obstacles in Jheeram investigation

झीरम कांड को लेकर CM बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- जांच में डाला अड़ंगा

रायपुर। Chhattisgarh Politics: झीरम हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तीखा बयान आया है। भाजपा के सरकार गठन के बाद झीरम की जांच होगी वाले बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा, उस समय उन्हें किसने रोका था। धरमलाल कौशिक को कोर्ट किसने भेजा था। अड़ंगा डालने का काम इन्होंने किया। झीरम मामले में उस समय भी नोडल अधिकारी ऐसे आदमी को बना दिया गया था जो खुद उसमें शामिल था।

राजस्थान रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा, भाजपा के लोगों को किसी भी प्रकार की बात करने में कोई शर्म ही नहीं आती है। उनकी सरकार थी। विधानसभा में सीबीआई जांच पारित हुई थी, उसे क्यों नहीं कराया। भारत सरकार से जो आदेश है उसे 2 साल तक दबाकर क्यों रखा था?

यह भी पढ़े: Fire Accident in bilaspur: फर्नीचर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान जलकर खाक

सारी घटनाओं के लिए रमन जिम्मेदार

सीएम ने कहा, पता नहीं रमन सिंह का बयान कौन लिखता है और कौन जारी करता है। क्योंकि सारी घटनाओं के लिए रमन सिंह जिम्मेदार हैं। उसके बाद कह रहे हैं झीरम मामले की जांच करवाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ की पुलिस जांच करेगी। वह बोले ना बोले उसे क्या फर्क पड़ता है। एसआईटी का गठन हो गया है। वह जांच करेगी।

जब लोकप्रिय थे तब 52 सीटों से ऊपर नहीं गए

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बयान पर सीएम ने कहा, जब उनकी लोकप्रियता चरम पर थी, तब 52 सीट से ऊपर नहीं गए। अब कहां से आ जाएंगे। 3 दिसंबर तक अपने कार्यकर्ताओं का ढांढस बनाए रखने के लिए ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ठीक भी कर रहे हैं। उनके पास इसके अलावा क्या है। जब रिजल्ट आएगा तब पता चल जाएगा कि यह 15 सीट से भी आगे बढ़ पा रहे हैं कि नहीं। उन्होंने कहा, रमन डीए बढ़ाने के लिए पत्र लिख रहे हैं, लेकिन रेलवे के लिए पत्र क्यों नहीं लिखते। ट्रेनें रद्द हो रही है, समय पर नहीं चल रही है। रेलवे में नौकरी के लिए भी उन्हें पत्र लिखना चाहिए। युवाओं का भी भला होगा। वे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

यह भी पढ़े: Bilaspur: युवक ने प्रेमिका से बात करते हुए लगाई फांसी, मरने से पहले भेजी सेल्फी...फैली सनसनी

शाह के बेटे की योग्यता पर उठाए सवाल

अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल ने कहा, वो अपने बेटे के लिए सोच रहे हैं। उनके बेटे में कौन सी योग्यता है, जो क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनाकर बैठे हैं। दूसरों के बेटे के बारे में क्यों बोलते हैं। बता दें शाह ने राजस्थान की चुनावी सभा में कहा था, सोनिया गांधी अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती है।

सबूत जेब में थे तो अब तक क्यों नहीं निकाले सीएम ने : चंदेल

झीरम कांड पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री पांच साल से कह रहे थे कि सबूत उनके कुर्ते की जेब में है। अब शायद कुर्ता की जेब सिलवा लिए होंगे, इसलिए नहीं निकाले। उन्होंने कहा, झीरम का आरोपी उनके मंत्रिमंडल में था। मोटर साइकिल की जांच क्यों नहीं करवाते। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा, अपने संवैधानिक अधिकार का जनता ने उपयोग किया। प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा। खासतौर पर भाजपा को माता और बहनों का विशेष समर्थन मिला।

यह भी पढ़े: CG Election result 2023 : मतगणना के लिए निर्धारित हुए कर्मचारी, सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग की गिनती