बिलासपुर। Fire Incident Bilaspur: गौरव पथ स्थित नर्मदा इंटरप्राइजेज में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकानदार को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे संचालक ने फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी। सूचना के 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड टीम पहुंची तब तक दुकान में आग फैल चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण एकादशी की पूजा के दौरान जलाए गए दीए को माना जा रहा है।