जगदलपुर

मेरा बाल खींचकर मुझे बहुत मारा… दो बहनों के साथ 7 लोगों ने की मारपीट, FIR दर्ज

Jagdalpur Crime News : वहां पर हमारी सौतेली मां रजो बाई दीवान के रिश्तेदार हम पर लगातार ताने मार रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2023, 12:20 PM IST
crime_photo__1.jpg
दो बहनों के साथ 7 लोगों ने की मारपीट

जगदलपुर। Crime News : भानपुरी थाना क्षेत्र के मुंडागांव निवासी सुकमती सेठिया एवं शांति दीवान नामक दो महिलाओं ने मंगलवार को पत्रकार भवन आकर पत्रवार्ता लेते हुए बताया कि हमारे पिता स्व. मंगलराम दीवान की मृत्यु 16 नवं

बर को हुई जिनके तीज नहावन पर हम दोनों बहनें घाट पर गईं थीं तो वहां पर हमारी सौतेली मां रजो बाई दीवान के रिश्तेदार हम पर लगातार ताने मार रहे थे।

हम वापस घाट से घर पहुंचकर उन लोगों से बोले कि ऐसे दुख के समय भी तुम लोग हमें ताना मार रहे हो यह बताओ हम लोग दशगात्र में आएं कि नहीं इतना बोलते ही मनीराम, केलाराम, पंचूराम दीवान आदि 6-7 लोगों ने मेरी दीदी सुकमी के उपर हमला बोल दिया। बुरी तरह से मारपीट करने लगे। मैंने 112 को फोन लगाया तो मेरा फोन छीनकर मेरा बाल खींचकर मुझे भी बुरी तरह से मारा। 112 की पुलिस टीम आई उन्होंने भी कोई विशेष सहयोग नहीं किया। हमने भानपुरी थाने में आवेदन दिया कि मारपीट में सात लोग शामिल थे तो पुलिस वालों ने दो-तीन लोगों का ही नाम एफआईआर में लिखा है।

हमारा डॉक्टरी मुलाहिजा करवाया गया है, लेकिन एक्सरे मशीन खराब होने की वजह से दो-तीन दिन से हम भटक रहे हैं। भानपुरी थानेदार चंद्रशेखर श्रीवास से इस मामले में जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज की गई है उनका मोबाइल उन्हें वापस मिल जाएगा। हमने एफआईआर में चार लोगों का नाम लिखा है बयान के बाद और आरोपी होंगे तो उनके नाम भी जुड़ जाएंगे। इस मामले में मारपीट, धमकी की धाराएं लगाई गई हैं। पीड़ीत महिलाओं का एक्सरे करवाकर डॉक्टरी मुलाहिजा जल्द करवा लिया जाएगा। मामले को हमने गंभीरता से लिया है।

Published on: