8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Election 2023 : कांग्रेस के कार्यकर्ता कैद EVM को दे रहे पहरा, कैंडी क्रश खेलकर बिता रहे समय

CG Election 2023 : श्रीशंकराचार्य टेक्नीकल कॉलेज जुनवानी में स्ट्रांग रुम की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ जवानों को दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 23 Nov 2023, 11:13 AM IST

कांग्रेस के कार्यकर्ता कैद EVM को दे रहे पहरा

कांग्रेस के कार्यकर्ता कैद EVM को दे रहे पहरा

भिलाई। cg election 2023 : श्रीशंकराचार्य टेक्नीकल कॉलेज जुनवानी में स्ट्रांग रुम की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ जवानों को दी गई है। स्ट्रांग रूम में जिले के 6 विधानसभा की वोटिंग मशीनें रखी हुई हैं। हथियार से लैस जवान स्ट्रांग रुम की सुरक्षा कर रहे है। यहां किसी भी पार्टी के प्रतिनिधि को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। उनके लिए राहत की बात यह है कि स्ट्रांग रुम के बाहर लगे एलईडी स्क्रीन पर सीसीटीवी फुटेज देख सकते है। तीन दिसंबर को मतगणना तक यहां ऐसी ही सुरक्षा रहेगी।

यह भी पढ़ें : दुर्ग में हाफ मर्डर.. लोहे की रॉड, डंडा,पेचकस से दिनदहाड़े हमला कर युवक को किया अधमरा, नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

कैंडी क्रैस खेलकर समय बीत रहे थे

स्ट्रांग रुम की व्यवस्था को देखने बुधवार दोपहर 2.28 बजे पत्रिका टीम पहुंची। जहां कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि कैंपस के बाहर बैठे थे। मोबाइल पर कैंडी क्रैस खेलते हुए समय बीता रहे थे। वहीं भिलाई नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रतिनिधि खाना खा रहे थे। बातचीत में उन्होंने बताया कि अंदर जाने की किसी को अनुमति नहीं है। तीन शिफ्ट में हम लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर बैठकर देखते रहते है। दिन में एक बार विधायक प्रत्याशी आ जाते हैं। जब उनसे पूछा गया कि बीजेपी के प्रतिनिधि कोई आते है। उनका कहना था कि बीजेपी पार्टी के प्रतिनिधि नहीं आते।

यह भी पढ़ें : क्या आपने अब तक नहीं भरा प्रापर्टी टैक्स? इस दिन तक जमा करने पर मिलेगा 2 फीसदी लाभ, जानिए डिटेल्स..

सीसीटीवी फुटेज देखकर निकल गए निगम आयुक्त

भिलाई नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास भी पहुंचे। गले में परिचय पत्र डाले थे। बैरिकेट के अंदर प्रवेश किए। इसके बाद रेलिंग से ही एलईडी स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखा। इसके बाद गेट पर लगे रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर निकल गए।