8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुर्ग में हाफ मर्डर.. लोहे की रॉड, डंडा,पेचकस से दिनदहाड़े हमला कर युवक को किया अधमरा, नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार

Crime News : कोतवाली थाना से कुछ दूर उतई टैंपो स्टैंड चौक पर दिनदहाड़े लोहे की रॉड, डंडा,पेचकस से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर अधमरा करने वाले नाबालिग समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 23 Nov 2023, 10:20 AM IST

लोहे की रॉड, डंडा,पेचकस से दिनदहाड़े हमला कर युवक को किया अधमरा

लोहे की रॉड, डंडा,पेचकस से दिनदहाड़े हमला कर युवक को किया अधमरा

दुर्ग। Crime News : कोतवाली थाना से कुछ दूर उतई टैंपो स्टैंड चौक पर दिनदहाड़े लोहे की रॉड, डंडा,पेचकस से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर अधमरा करने वाले नाबालिग समेत 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड, पेचकस, कैंची, बांस का डंडा व तीन बाइक जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इधर घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दुर्ग सीएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे उतई टेंपो चौक दुर्ग की है। डिपरापारा मोची मोहल्ला निवासी गौतम कन्नौजिया (21 वर्ष) चौक पर खड़ा था। उसी समय इंदिरा नगर निवासी बदमाश गणेश उडिय़ा, भूपेन्द्र उडिय़ा, निक्कू और एक नाबालिग सहित 9 युवक औजार से लैस होकर चौक पर पहुंचे। बाइक से उतरे और गौतम कन्नौजिया को घेर लिया। उस पर पेचकस और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर सडक़ पर गिरा दिया। इसके बाद गणेश उडिय़ा ने लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर अधमरा कर दिया और सभी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर रातों रात नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें : क्या आपने अब तक नहीं भरा प्रापर्टी टैक्स? इस दिन तक जमा करने पर मिलेगा 2 फीसदी लाभ, जानिए डिटेल्स..

बदमाश गौतम ने पूरी घटना का बनवाया वीडियो

दुर्ग टैंपो चौक पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई। आरोपी गौतम उडिय़ा का दुस्साहस इतना कि पूरा घटना का वीडियो भी बनवाया और वायरल किया। वायरल वीडिय़ो में आरोपी बेखौफ बोल रहा है कि यह गुंडा बन रहा है। इसका वीडियो बनाओ। उस पर दनानदन रॉड से प्रहार करते रहा। चौक पर लोगों के वाहनों के पहिया थम गए, लेकिन बीच बचाव करने के लिए कोई नहीं आया।


बदमाश इतना बेखौफ कैसे
सवाल उठता है कि बदमाशों को पुलिस तक का भय नहीं है। आखिर इतना साहस कहां से आ रहा है खुलेआम चौराहे पर इस तरह अपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Train Update : यात्रियों के लिए अच्छी खबर.. इस दिन से चलेगी नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, यहां देखें शेड्यूल

पुराने विवाद को कोर्ट में सुलझाने बनाता था दबाव

सीएसपी ने बताया कि गौतम कन्नौजिया ब्राउन शुगर और नशीली सिरप की तस्करी करता है। वह भी बदमाश किस्म का है। 6 महीने पहले गणेश उडिय़ा पर चाकू से हमला किया था। आरोपी गणेश कोर्ट के मामले को सुलझाने के लिए गौतम पर दबाव बना रहा था। इसी बात पर उनकी रंजिश चल रही थी। बदले की भावना से गणेश ने संगठित होकर वारदात को अंजाम दिया।