नेहरु नगर चौक में दोनों तरफ बड़े गड्ढे हो गए थे। एनएच ने उसकी मरम्मत करा दी, लेकिन जब आगे बढ़ते है तो कोसानाला के पास सडक़ उखड़ गई है। यहां टोल प्लाजा का ढांचा भी जस का तस खड़ा है। रोडब्रेकर तक को नहीं हटाया गया है। इसके बाद जैसे ही सुपेला घड़ी चौक पहुंंचते है, जहां फ्लाई ओवर निर्माण एजेंसी ने पूरी सडक़ को उखाड़ कर रख दिया है। लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल के सामने नाली पास करने के बहाने सडक़ को खोद दिया। पाइप डालकर उसके ऊपर राखड़ और गिट्टी डालकर छोड़ दिया।