जगदलपुर

Cyber Fraud: APK फाइल के जरिए हैक किया ई-मेल, फिर करोड़ों रुपए का लगाया चूना, गैंग के 3 आरोपी अरेस्ट

Cyber Fraud: बैंक का स्टेटमैंट देखने पर पता चला कि उनके मेल आईडी को चेंज कर उसका दुरूपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नेट बैकिंग के माध्यम से 7333013 रुपए ऋण लेकर अन्य खाता में ट्रांसफर किया गया है।
2 min read
एपीके फाईल और ई-मेल हैक कर करोड़ों की ठगी (Photo source- Patrika)
एपीके फाईल और ई-मेल हैक कर करोड़ों की ठगी (Photo source- Patrika)

Cyber Fraud: बस्तर पुलिस ने एपीके फाइल भेजकर और ईमेल हैक कर साइबर ठगी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। आरोपियों काक पुलिस ने मुंबई और झारखंड के जमताड़ा से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज बरामद हुए।

Cyber Fraud: साइबर फ्रॅाड की कुल 46 शिकायत दर्ज

पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने परिचितों के नाम से खोले गये बैंक खातों में ठगी के रूपए स्थानांतरित किया था। आरोपियों द्वारा 116 से अधिक फर्जी खाता खुलवाकर देश के 16 राज्यों से कुल 1,15,77,005 रुपए की गिरफ्तार ठगी करना पाया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॅाड की कुल 46 शिकायत दर्ज है।

क्या था मामला: नयामुंडा तिरंगा चौक निवासी अमलेश कुमार ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 21 जनवरी को एक्सिस बैंक कस्टमर केयर नंबर 2268318000 से लोन के लिए फोन आया, जिसे उसने नही चाहिए कह कर मना कर दिया था। उसी दिन शाम 4.18 बजे एक्सिस बैंक से उसके मोबाईल में ओटीपी आना चालू हुआ और उनके खाता से 500, 400000 ,500 एवं 340000 रूपये का ट्रांसफर होने का मैसेज आया।

अन्य खाता में ट्रांसफर

Cyber Fraud: इसके बाद एक्सिस बैंक जाने पर पता चला कि उनके द्वारा नेट बैकिंग के माध्यम से 733013 रूपये ऋण लिया गया है जबकि प्रार्थी द्वारा किसी भी प्रकार का लोन के लिये एप्लाई नहीं किया गया है। बैंक का स्टेटमैंट देखने पर पता चला कि उनके मेल आईडी को चेंज कर उसका दुरूपयोग कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा नेट बैकिंग के माध्यम से 7333013 रुपए ऋण लेकर अन्य खाता में ट्रांसफर किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही उनके द्वारा थाना बोधघाट में धारा 318(4) बीएनएस, 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Updated on:
28 Jun 2025 01:09 pm
Published on:
28 Jun 2025 01:09 pm