जगदलपुर

रायपुर से जगदलपुर जा रहा हाइवा दुकान में घुसा, चालक केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल

NH 30 Road Accident: NH-30 पर तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जा घुसा। हादसे में चालक केबिन में फंस गया, जिसे एसडीआरएफ टीम ने कटर मशीन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा।
less than 1 minute read
तेज रफ्तार हाइवा (photo source- Patrika)
तेज रफ्तार हाइवा (photo source- Patrika)

NH 30 Road Accident: शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बस्तर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से आ रहा एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया।

जानें कैसे हुआ हादसा?

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के मुताबिक हाइवा रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में चालक को झपकी आ जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सड़क किनारे स्थित दुकान से जा टकराया। हादसे के बाद चालक वाहन के केबिन में फंस गया और बाहर निकलना मुश्किल हो गया।

NH 30 Road Accident: केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला

रेस्क्यू के लिए पहुंची नगर सेना की एसडीआरएफ टीम ने कटर मशीन की मदद से केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक सुंदर माझी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Published on:
15 Mar 2026 11:23 am