जगदलपुर

गर्भवती पत्नी का आया से करवाता रहा इलाज, पत्नी की मौत के बाद, गम में खुद भी कर लिया ये गलत काम

गर्भवती पत्नी का मितानीन आया से इलाज करवाना एक युवक को महंगा पड़ गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 5:37 PM IST
गर्भवती पत्नी का आया से करवाता रहा इलाज, पत्नी की मौत के बाद, गम में खुद भी कर लिया ये गलत काम
गर्भवती पत्नी का आया से करवाता रहा इलाज, पत्नी की मौत के बाद, गम में खुद भी कर लिया ये गलत काम

जगदलपुर. सुकमा जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसमें पति अपनी पत्नी की मौत के गम को सह नहीं पाया और खुद जहर खाकर जान दे दी है। बीमारी की वजह से उसकी पत्नी की मौत हो गई। जिससे उदास होकर पति ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के इतापारा में रहने वाला मडक़म जोगा जो खेती किसानी का काम कर अपना जीवन चलाता था। उसकी पत्नी सुक्की जोगा जो ९ माह से गर्भवती थी। उसके उपचार के लिए जहां पति को जिला अस्पताल य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाना चाहिए था वहीं पत्नी को वह एक मितानिन आया के पास उपचार के लिए ले जाया करता था। उपचार के दौरान डिलवरी से पहले ही पत्नी की मौत हो गई।

पत्नी की इस मौत को मडक़म जोगा सह नहीं पाया और उसने भी जहर का सेवन कर लिया। जब जहर सेवन वाली बात परिजनों को मालूम चली तो सभी ने उसे सुकमा के अस्पताल ले जाना उचित समझा। सुकमा के डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जहां रास्ते में हीमडक़म जोगा की मौत हो गई। जिसके बाद कॉलेज में पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Published on: