
dummy Image
जगदलपुर. जिले के चपका गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिसमें लगातार बारिश से उनका घर धराशायी हो गया वहीं उसी ही दिन उनका बेटा भी लापता हो गया। जब मलबे को खोदा गया तो उसी में बेटे की दबी हुई लाश प्राप्त हुई।
धराशायी मकान से बदबू आने लगी
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चपका में तीन दिन पहले ग्रामीण वृद्ध महिला सिबो का घर तेज बारिश की वजह से धराशायी हो गया था। पीडि़त परिवार वहीं पास जाकर रहने लगा उसी बीच सिबो को बेटा भी लापता हो गया। इस मामले को 2 से 3 दिन गुजरने के बाद जब धराशायी मकान से बदबू आने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस
4 सितंबर को पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ के बाद धराशायी घर के मलबे की खुदाई शुरू की तो वहां वृद्ध के बेटे का शव बरामद हुआ जो घर धराशायी होने से उसी में दबकर उसकी मौत हो गई थी। तीन दिनों में मिट्टी में दबे होने की वजह से शव सड़ चुकी थी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Updated on:
5 Sep 2019, 3:00 PM IST
Published on:
5 Sep 2019, 3:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.