जगदलपुर

Indian Railway Ticket: रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज! जेब में नहीं हैं पैसे तो भी खरीद सकते हैं टिकट, इन स्टेशनों पर शुरू हुई ये सुविधा

Indian Railway Ticket: भारतीय रेलवे ने क्यूआर कोड का उपयोग करके एक नई भुगतान प्रणाली लागू की है। रेल टिकट के लिए अब फोन से ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है। क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प मिलना प्रारंभ हो गया है।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2024, 5:03 PM IST
Indian Railway Ticket

Indian Railway Ticket: जगदलपुर रेलवे स्टेशन भी डिजीटल हो गया है। यहां अब भारतीय रेलवे (Indian Railway Ticket)ने क्यूआर कोड का उपयोग करके एक नई भुगतान प्रणाली लागू की है जिसके माध्यम से यात्री अब अपने फोन से ऑनलाइन भुगतान किया जा रहा है। यात्रियों को अब रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदते समय भुगतान के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने का विकल्प मिलना प्रारंभ हो गया है।

Indian Railway Ticket: क्यूआर कोड टिकटिंग की शुरुआत

यह सुविधा टिकट काउंटरों पर उपलब्ध हो गई है, जहां गूगल पे व फोन पे जैसे अन्य जैसे लोकप्रिय यूपीआई ऐप्स का उपयोग करके भुगतान आसानी से किया जा सकता है। स्टेशनों पर क्यूआर कोड की उपलब्धता के साथ, यात्री समय और ऊर्जा की बचत के बिना अपना पेपरलेस टिकट ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप डिजिटल इंडिया के तहत ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन के 66 स्टेशनों के लिए क्यूआर कोड टिकटिंग की शुरुआत की है, जहां यात्री विभिन्न डिजिटल भुगतान मॉड्यूल में भुगतान कर सकते हैं। इस सुविधा से उन यात्रियों को सुविधा होगी जो अंतिम समय में अनारक्षित टिकट बुक करने का निर्णय लेते हैं। यूटीएस ऐप यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे सेवाओं के डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने में ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा कार्यान्वित प्रमुख डिजिटल तरीकों में से एक है।

बिना वैध टिकट के लगेगा ऑनलाइन जुर्माना

Indian Railway Ticket: टिकट काउंटरों के अलावा, पार्किंग और भोजन काउंटरों पर भी क्यूआर कोड प्रावधान उपलब्ध होंगे। यात्री इन स्थानों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके निर्बाध रूप से लेनदेन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा, जो यात्री बिना वैध टिकट के पाए जाएंगे, वे तुरंत ऑनलाइन जुर्माना राशि का भुगतान कर सकेंगे।

रेलवे कर्मचारी क्यूआर कोड स्कैनर से लैस हैंडहेल्ड टर्मिनल मशीनों का उपयोग करेंगे, जिसके उपयोग से यात्रियों को तुरंत जुर्माना निपटाने के लिए डिवाइस का उपयोग करके क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने जगदलपुर स्टेशन समेत करीब 66 स्टेशनों में यूपीआई की सेवा शुरू की।

Updated on:
11 Aug 2024, 5:03 PM IST
Published on: