8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway Ticket: जेब में पैसे न होने के बाद भी ले सकते हैं ट्रेन की टिकट, इन स्टेशनों पर होगी ये सुविधा, जानिए कैसे 

ट्रेन यात्रियों के लिए बहुत राहत भरी खबर सामने आ रही है। अगर आपके जेब में नगद पैसे नहीं है तब भी आप भुगतान कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 26 Jul 2024, 4:03 PM IST

up news

ट्रेन में सफर करने वाले लोगों के लिए एक राहत की खबर है। अब आपको पेमेंट के लिए कैश का इस्तेमाल नहीं करना होगा। रेलवे टिकट काउंटरों पर डिजिटल पेमेंट की सुविधा शुरू करने वाला है। इससे कैश में पेमेंट करने के झंझट से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। ये सुविधा कई रेलवे स्टेशनों पर शुरू की जा चुकी है। 


इन स्टेशनों पर शुरू हुई सुविधा

ये सुविधा लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर दो, ऐशबाग, डालीगंज, सिटी स्टेशन और गोमतीनगर पर एक-एक यूनिट सहित पांच क्यूआर डिवाइस इंस्टॉल किया जा चुका है। जहां यात्री किराया क्यूआर कोड से भुगतान कर सकेंगे। जल्द लखनऊ मंडल के सभी स्टेशनों पर टिकट काउंटर पर यूटीएस, पीआरएस काउंटरों पर यूपीआई से भुगतान की सुविधा होगी।

268 क्यूआर डिवाइस लगाने का लक्ष्य

रेलवे अपने स्टेशनों पर क्रिस द्वारा क्यूआर कोड लगवा रहा है। ऐसा करने के बाद यात्रियों को काफी आसानी होगी। यात्री मोबाइल पर यूपीआई से टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए लखनऊ मंडल पर कुल 268 क्यूआर डिवाइस लगाने का लक्ष्य है।

सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशनों के टिकट काउंटर डिजिटल भुगतान के लिए 268 क्यूआर डिवाइस लगने जा रहा है। बनारस मंडल पर 163 और इज्जतनगर मंडल पर 184 क्यूआर डिवाइस खरीदे जा रहे हैं। मंडल के सभी टिकट काउंटरों पर यूटीएस और पीआरएस काउंटरों पर इंस्टॉल किया जायेगा।