जगदलपुर

CCTV भी नहीं पकड़ पाया चोरी का ये अनोखा तरीका, सब देखते रहे और हो गए लाखों पार

Jain Mandir: तीसरी आँख भी हुई नाकाम, जैन मंदिर की दानपेटी चोरों ने कर दी पार।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 6:05 PM IST
CCTV भी नहीं पकड़ पाया चोरी का ये अनोखा तरीका, सब देखते रहे और हो गए लाखों पार
CCTV भी नहीं पकड़ पाया चोरी का ये अनोखा तरीका, सब देखते रहे और हो गए लाखों पार

जगदलपुर. चोरों की निगरानी करने वाले सीसीटीवी का भी तोड़ चोरों ने निकाल लिया है। भानपुरी के जैन मंदिर में चोरी के दौरान अपनी पहचान छिपाने के लिए चोरों ने रेनकोट और चश्मा का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने अपना चेहरा भी ढंक रखा था। जिसके बाद मंदिर की दानपेटी पार कर दी।

भानपुरी टीआई बुधराम नाग ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की जैन मंदिर में चोरी हो गई है। जब मंदिर में जाकर यहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो पुलिस के होश उड़ गए। टीआई के मुताबिक सोमवार की रात करीब 2.50 बजे रेनकोट, आंखों में चश्मा और मुंह ढांपकर चोर पहले मंदिर में प्रवेश किए।

इसके बाद सीसीटीवी को दूसरी तरफ घुमा दिया और दानपेटी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पंडित मंदिर पहुंचे तो इसकी जानकारी उन्हें लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। टीआई का कहना है कि आरोपियों को पतासाजी की जा रही है। उनके खिलाफ कुछ सुराग भी हाथ लगे हैं। टीआई का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

तीन बार हो चुकी है यहां पर चोरी
यहां के पंडित ने बताया कि मंदिर में ये तीसरी चोरी है जिसे चोरों ने अंजाम दिया है। पिछले दो चोरी में चोरों ने नगदी पार कर ली थी। जिसे देखते हुए कर्मचारियों ने पूरे मंदिर में सीसीटीवी लगाई थी। बावजूद इसके चोरों ने दानपेटी पार कर दी। मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई है।

Click & Read More Chhattsgarh News.

Published on: