26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किडनैपर बेखौफ घूम रहा शहर में और पुलिस बता रही फरार, 1.5 महीनें पहले दर्ज हुई थी शिकायत

शिकायत के डेढ़ माह बाद भी आरोपी पर कार्रवाई नहीं, पैसा लौटाने के नाम पर बनाया था बंधक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 8 Sep 2019, 10:32 PM IST

किडनैपर बेखौफ घूम रहा शहर में और पुलिस बता रही फरार, 1.5 महीनें पहले दर्ज हुई थी शिकायत

किडनैपर बेखौफ घूम रहा शहर में और पुलिस बता रही फरार, 1.5 महीनें पहले दर्ज हुई थी शिकायत

रायपुर . सिविल लाइन इलाके में पैसा वापस करने का झांसा देकर कारोबारी का अपहरण करके फार्म हाउस में बंधक बनाने और मारपीट करने वाले रसूखदार को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। घटना के डेढ़ माह बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी दबोचने में नाकामयाब है। आरोपी ट्रांसपोर्टिंग कारोबार से जुड़ा है।

डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के लिए बनेगा विशेष कानून, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश

उल्लेखनीय है कि प्रियदर्शिनी नगर निवासी दीपेश शुक्ला से सिविल लाइन के ट्रांसपोर्टर नितिन केशवानी पिता दिलीप केशवानी ने एक लाख रुपए कर्ज लिया था। अमानत के तौर पर नितिन ने अपना चेक दिया था। यह चेक बाउंस भी हो गया था। फिर दीपेश ने उससे पैसा वापस मांगा। 26 जुलाई को नितिन ने पैसा वापस करने के नाम पर दीपेश को शंकर नगर के भगत सिंह चौक पर बुलाया।

देश के 240 गांव सरकार के लिए आज भी बनी हुई है अबूझ पहेली, जानिए क्यों

दीपेश के पहुंचने पर उसे नितिन अपने घर ले गया। घर में दीपेश की नितिन और उसके ड्राइवर ने जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे अपनी कार में जबरदस्ती बैठाकर वीआईपी रोड स्थित फार्म हाउस में ले गया। फिर उसे बंधक बनाकर शाम तक रखा गया। इस दौरान उससे जमकर मारपीट की गई। दीपेश किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर सिविल लाइन थाने पहुंचा था।

शराब पीकर युवक घुस गया महिला के घर, करने लगा धरपकड़, जब कमरे से आई चीखने की आवाज...

इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया। नितिन का ट्रांसपोर्टिंग का कारोबार है। कचहरी चौक में उसका ऑफिस जहां उसका आना-जाना लगा रहता है। सूत्रों के मुताबिक ऑफिस में नितिन के पिता दिलीप भी रहते हैं, जिससे पुलिस कई बार बातचीत कर चुकी है।

जरुरी खबर: अब सामान्य परिवारों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा, पढ़े पूरी खबर

गंभीर धाराओं के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दीपेश की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नितिन और उसके ड्राइवर के खिलाफ धारा 365, 342, 506, 323, 294 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। अपहरण करने और बंधक रखने जैसी धाराओं के तहत मामला कायम होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है और सिविल लाइन पुलिस उसे फरार बता रही है।

अंतागढ़ चुनाव कांड के पीछे है रमन, मूणत, अजीत और अमित जोगी का हाथ, 7.5 करोड़ का था...

वर्जन
आरोपी नितिन केशवानी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उसके ऑफिस में जांच की जाएगी। मामले में ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया था।
-श्रवण मिश्रा, एसआई, जांच अधिकारी, सिविल लाइन, रायपुर

Click & Read More Chhattisgarh Crime News.