जगदलपुर

वृद्ध मां का कलेजा उस वक्त फट पड़ा जब धराशायी मकान पर सड़ी हुई हालत में मिली 3 दिन से लापता बेटे की  लाश

पहले बारिश की वजह से घर धराशायी हुआ फिर बेटा लापता हो गया फिर ३ दिन के बाद बेटे की लाश उसी गिरे हुए घर में मिली
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 3:00 PM IST
dummy image
dummy Image

जगदलपुर. जिले के चपका गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जिसमें लगातार बारिश से उनका घर धराशायी हो गया वहीं उसी ही दिन उनका बेटा भी लापता हो गया। जब मलबे को खोदा गया तो उसी में बेटे की दबी हुई लाश प्राप्त हुई।

धराशायी मकान से बदबू आने लगी
मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव चपका में तीन दिन पहले ग्रामीण वृद्ध महिला सिबो का घर तेज बारिश की वजह से धराशायी हो गया था। पीडि़त परिवार वहीं पास जाकर रहने लगा उसी बीच सिबो को बेटा भी लापता हो गया। इस मामले को 2 से 3 दिन गुजरने के बाद जब धराशायी मकान से बदबू आने लगी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

आगे की कार्रवाई कर रही पुलिस
4 सितंबर को पुलिस ने जब इस मामले में पूछताछ के बाद धराशायी घर के मलबे की खुदाई शुरू की तो वहां वृद्ध के बेटे का शव बरामद हुआ जो घर धराशायी होने से उसी में दबकर उसकी मौत हो गई थी। तीन दिनों में मिट्टी में दबे होने की वजह से शव सड़ चुकी थी। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Updated on:
5 Sep 2019, 3:00 PM IST
Published on: