जगदलपुर

धान खरीदी में अब नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, जिला स्तर पर तैयार हुआ इंटीग्रेटेड एंड कंट्रोल सेंटर

Paddy Procurement 2025: धान खरीदी 2025-26 को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने जिला प्रशासन ने इंटीग्रेटेड कंट्रोल सेंटर का गठन किया।

less than 1 minute read
धान खरीदी होगी पारदर्शी (photo source- Patrika)
धान खरीदी होगी पारदर्शी (photo source- Patrika)

Paddy Procurement 2025: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कलेक्टर हरिस एस ने जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का गठन किया है। यह व्यवस्था धान खरीदी प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ अवैध पुनर्चक्रण और सीमावर्ती राज्यों से होने वाली धान की अनधिकृत आवक पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

Paddy Procurement 2025: जिला प्रशासन की बड़ी पहल

बता दें समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर हरिस एस ने जिला स्तरीय इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष का विधिवत गठन कर दिया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय नया रायपुर से प्राप्त निर्देशों और जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल की अनुशंसा के आधार पर यह पहल किया गया है।

Paddy Procurement 2025: इस सेल का प्राथमिक उद्देश्य धान खरीदी के दौरान संभावित अनियमितताओं पर नियंत्रण रखना और धान के अवैध पुनर्चक्रण को रोकना है, ताकि वास्तविक किसानों को ही उनकी उपज का सही मूल्य मिल सके। सीमावर्ती राज्य से धान की आवक रोकन तैयारी जारी है।

Published on:
07 Nov 2025 12:18 pm