जगदलपुर

पहले बाइक एक्सीडेंट में घायल हुआ, फिर कार सवार ने एक किलोमीटर तक घसीट कर मार डाला

आरोपी कार चालक की पहचान करने पुलिस पेट्रोल पंप व मार्ग में मौजूद दुकानों ेकी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि किसी तरह से कार नंबर के जरिए आरोपी कार चालक तक पहुंचा जा सके।
2 min read
• •
Updated: 21 Oct 2019, 4:57 PM IST
पहले बाइक एक्सीडेंट में घायल हुआ, फिर कार सवार ने एक किलोमीटर तक घसीट कर मार डाला
पहले बाइक एक्सीडेंट में घायल हुआ, फिर कार सवार ने एक किलोमीटर तक घसीट कर मार डाला

जगदलपुर. लालबाग मार्ग में रविवार की देर शाम सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार चालक युवक को करीब एक किलोमीटर घसीटते ले गया। मृतक की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है, कार चालक फरार है। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि आमागुड़ा चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने बाइक से गिरकर घायल दो युवक सडक़ पर पड़े हुए थे।

यहां से गुजरते वक्त डीआरडीओ की वाहन चालक उनकी मदद के लिए उतरे। डॉयल 112 को मदद के लिए फोन लगाकर इंतजार कर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार हुंडई कार को हाथ दिखाकर उन्होंने रोकने की। रूकने के बजाए चालक ने वाहन को घायल युवक के बगल से निकालने की कोशिश की। इस दरमियान घायल एक युवक कार में फंस गया।

घबराकर कार चालक रोकने के बजाए कार दौड़ा दी। इधर घायल उसी में घिसटता चला गया। पुलिस कोआर्डिनेट सेंटर के सामने युवक कार से अलग होकर गिर पड़ा। इस दौरान कुछ लोग कार चालक का पीछा कर उसे रोकने लगे,लेकिन वह जान बचाकर फरार हो गया। इधर मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसका शव पीएम के लिए शव गृह में रखवाया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

आरोपी कार चालक की पहचान करने पुलिस पेट्रोल पंप व मार्ग में मौजूद दुकानों ेकी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि किसी तरह से कार नंबर के जरिए आरोपी कार चालक तक पहुंचा जा सके। हादसे के बाद मौके पर फोरेसिंक एक्सपर्ट की टीम भी पहुंचकर सबूत इकटïठा करने में लगी है।

घायल युवक मेकॉज में भर्ती

मृतक के साथ सडक़ हादसे में घायल एक अन्य युवक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। जिसकी हालत भी गंभीर बनी है। फिलहाल बेहोशी की वजह से पुलिस उससे पूछताछ करना मुनासिब न समते हुए होश में आने का इंतजार कर रही है। सोमवार की सुबह घायल युवक से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान हो पाएगी।

Published on: