धरमपुरा के शासकीय आदर्श सामान्य बालक छात्रावास में रह कर पीजी महाविद्यालय में अध्ययनरत थे ये तीनों, आस्था लिए निकले थे माता के दर्शन करने।
जरा दिल थाम कर, ट्रक व बाइक के भिड़ंत में काल के गाल में समा गए तीन दर्शनार्थी
जगदलपुर.नवरात्रि के पावन अवसर पर जहां माता के भक्त दर्शन करने मांईजी के द्वार के लिए निकलते हैं। ठीक वैसे ही शहर से दर्शनार्थी लगातार कोई दंतेवाड़ा तो कोई अन्य जगहों पर जाकर अपनी श्रद्धा से पूजा-पाठ करते है। वहीं सोमवार को बास्तानार ब्लाक के किलेपाल के पास बाइक व ट्रक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जहां बाइक सवार 3 दर्शनार्थियों की दर्दनाक मौत हो गई है। ज्ञात हो कि बीते एक दिन पहले भी दंतेवाड़ा के गीदम के पास पदयात्री दर्शनार्थी की भी बस की चपेट में आकर मौत हो गई थी।
Read More : Accident ! मां के दर्शन को निकली पदयात्री को बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत, तीन घायल
टक्कर इतनी खतरनाक थी कि मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दर्शनार्थी जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जा रहे थे कि इस दौरान अचानक सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गए। इसके बाद बाइक सवार तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि एक का हाथ ही कलाई से टूट गया, तो एक का सिर फट गया और भेजा बाहर निकल गया है। ज्ञात हो कि सड़क हादसा जगदलपुर और दंतेवाड़ा के नेशनल हाइवे में लगातार हो रहा है।
Read More : फुटपात पर सो रहे थे दो हेल्पर, गलत साइड से काल बनकर आया ट्रक, दो की मौत
पीजी महाविद्यालय में अध्ययनरत थे छात्र
हादसे के शिकार मृतकों में रविंद्र बघेल जो पीजी कॉलेज में थर्ड सेमेस्टर में अध्ययनरत थे। वहीं दूसरा हेमधर बघेल जो पीएससी की तैयारी कर रहा था व तीसरा निलाधर कश्यप जो बीएससी फाइनल इयर का छात्र था। जो इस सड़क हादसे के शिकार हो गए। सड़क हादसे में जिन तीन युवकों की मौत हो गई है वे सभी जगदलपुर के धरमपुरा 3 स्थित शासकीय आदर्श सामान्य बालक छात्रावास में रहने वाले बताए जा रहे हैं। ये सभी पीजी कॉलेज में अध्ययनरत थे, व छात्रावास में रहकर अपना भविष्य गढ़ रहे थे।
Read More : नक्सलियों का मिला पर्चा, जिसमें जिक्र किए गए हैं कई बड़े राज, पढ़ें यह खबर
नवरात्रि पर भी बड़ी वाहनों की आवाजाही पर सवाल
हर वर्ष की तरह इस साल भी नवरात्रि पर मांईजी के दर्शन करने हजारों श्रद्धालु अपनी आस्था लिए शहर से इस ओर कोई पदयात्रा कर पहुंचता है तो कोई बाइक व अन्य सुविधा के अनुसार पहुंचते हैं। बावजूद इसके ट्रक, टिप्पर जैसे बड़ी वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। इस मुद्दे को लेकर भी कई तरह की बाते यात्री व आम पब्लिक करते रहे।