6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Accident ! मां के दर्शन को निकली पदयात्री को बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत, तीन घायल

गीदम थाना क्षेत्र का मामला, पदयात्री अपने परिजनों के साथ निकली थी मां दंतेश्वरी का दर्शन करने, बस में सवार यात्री भी हादसे में हुए घायल।

2 min read
Google source verification
माता के दर्शन से पहले ही पदयात्री की थम गई सांसें, हादसे में 3 सवार भी घायल

माता के दर्शन से पहले ही पदयात्री की थम गई सांसें, हादसे में 3 सवार भी घायल

दंतेवाड़ा. जिला मुख्यालय से करीब 12 किमी दूर गीदम थाना क्षेत्र के मोटल के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें मां दंतेश्वरी के दर्शन करने निकली युवती की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को जिला हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Read More : Bastar के मासूम चेहरों को देखें, इनकी आंखों में पल रहे IAS-IPS के सपने

दर्शनार्थी ने तोड़ दिया दम
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका जगदलपुर की रहने वाली है। जो अपने परिवार के साथ दंतेवाड़ा में नवरात्रि के पावन अवसर पर पदयात्री के रूप में मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए निकली थी। दर्शन से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। जगदलपुर निवासी मृतिका रीना अपने परिजनों के साथ जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थी, ठीक उसी समय दंतेवाड़ा से जगदलपुर की ओर जा रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस की चपेट में आ गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

फिर खाई में उतर गई बस
श्रद्धालु को चपेट में लेने के बाद बस भी आगे नहीं बढ़ सकी और आगे जाकर मोटल के आगे खाई में उतर गई। बस में सवार दिप्ली कश्यप, रूपेश बघेल व महेश बघेल घायल हो गए हैं। फिर घायलों का उपचार हास्पिटल में जारी है। हालांकि घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मार्ग बहाल कराने में लगी रही।

बस चालक को पदयात्रियों ने पकड़ा
बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पदयात्री रीना को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे रीना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वाहन चालक बस से कूदकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पदयात्रियों की भीड़ ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More : मंदिर के सामने युवक कर रहा था यह गंदा काम, रंगे हाथों धर दबोचा

शासन-प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
भीड़भाड़ के बावजूद इस मार्ग पर बड़ी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध नहीं किया गया है। साथ ही बस चालकों की मनमानी के चलते ऐसी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। फिर भी यहां यात्रियों की भीड़ इतनी ज्यादा और बस चालक लगातार अपनी सवारियों के पीछे भागने के चक्कर में ओवरटेक करने से पीछे नहीं हटते हैं और बड़ा हादसा हो जाता है।