जगदलपुर

पीसीसी चीफ ने रमन और जोगी पर कसा तंज, कहा- दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में…

भूपेश की सरकार दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसका खुलासा प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया है। दरअसल मोहन मरकाम चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता कर रहे थे।
2 min read
• •
Updated: 15 Oct 2019, 9:31 PM IST
पीसीसी चीफ ने रमन और जोगी पर कसा तंज, कहा- दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में…
पीसीसी चीफ ने रमन और जोगी पर कसा तंज, कहा- दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में…

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा उपचुनाव के साथ ही राजनितिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियां सक्रीय हो चुकी हैं और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो चूका है। वर्त्तमान स्थिति को देखते हुए ये कहा जा सकता है की छत्तीसगढ़ के राजनीति का पारा अभी और चढ़ने वाला है।

भूपेश की सरकार दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसका खुलासा प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम ने किया है। दरअसल मोहन मरकाम चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव को लेकर जगदलपुर में एक प्रेसवार्ता कर रहे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने ने कहा कि, 'दोनों पूर्व मुख्यमंत्री जेल जाने की तैयारी में चल रहे हैं, उनके ऊपर चाहे नान घोटाला हो या टेंडर घाटाला से लेकर जितने भी घोटाले हुए हैं उनकी जांच चल रही है। उसी की बौखलाहट है कि आज भाजपा नेता काँग्रेस के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।'

आपको बता दें कि दंतेवाड़ा उपचुनाव से ही भाजपा लगातार काँग्रेस पर प्रशासनिक अमले का दुरुपयोग करने व बूथ कैप्चरिंग करने का आरोप लगा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ अंतागढ़ उपचुनाव में खरीद-फरोख्त को लेकर राजधानी के पंडरी थाना में अपराध दर्ज है।

वहीं फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में भी जोगी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा नान घोटाला मामले में शिवशंकर भट्ट ने रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट में शपथ पत्र दिया है। ऐसा ही कुछ अंतागढ़ मामले में मंतुराम पवार ने कोर्ट में शपथ पत्र पेश किया है जिसमें उन्होंने डॉ रमन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि इन मामलों में सरकार जल्द ही दोनों मुख्यमंत्रियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

Published on: