29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रमन सिंह और उनके गुप्तचरों का कराओ नार्को टेस्ट, निकलेगा झीरम हत्याकांड का जिन्न- कैबिनेट मंत्री

Jhiram Ghati Naxal Attack: झीरम घाटी हत्याकांड के मामले में हाईकोर्ट में गवाही के दौरान डॉ. शिव नारायण द्विवेदी ने मंत्री कवासी लखमा की भूमिका को इस घटना में संदिग्ध बताया था। उन्होंने ने कहा था कि कवासी लखमा ही एक मात्र ऐसे नेता थे, जिन्हें नक्सली पहचानते थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नारायणपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 11 Oct 2019, 8:19 PM IST

रमन सिंह और उनके गुप्तचरों का कराओ नार्को टेस्ट, निकलेगा झीरम हत्याकांड का जिन्न- कैबिनेट मंत्री

रमन सिंह और उनके गुप्तचरों का कराओ नार्को टेस्ट, निकलेगा झीरम हत्याकांड का जिन्न- कैबिनेट मंत्री

जगदलपुर. Jhiram Ghati Naxal Attack: चित्रकोट उपचुनाव के प्रचार-प्रसार का शुरू हो गया है। साथ ही एक दूसरे एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच चुनाव प्रचार के लिए बस्तर पहुंचे प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है।

लाश का सौदा: शव का पोस्टमार्टम करने के लिए कर्मचारी ने लिया 500 रुपए का घूस, VIDEO हुआ वायरल

विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि "तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री, डीजीपी और सरकार के गुप्तचर मुकेश गुप्ता का नार्कोटेस्ट करवाओ साथ ही मेरा भी नार्कोटेस्ट करवाओ। झीरम मामले के जिन्न बाहर आ जाएगा और कौन-कौन इस षड्यंत्र में शामिल था दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।"

शादीशुदा आदमी ने 22 साल लड़की से किया दुष्कर्म, विरोध किया तो video बना कर दिया वायरल

लखमा की भूमिका संदिग्ध

झीरम घाटी हत्याकांड के मामले में हाईकोर्ट में गवाही के दौरान डॉ. शिव नारायण द्विवेदी ने मंत्री कवासी लखमा की भूमिका को इस घटना में संदिग्ध बताया था। उन्होंने ने कहा था कि कवासी लखमा ही एक मात्र ऐसे नेता थे, जिन्हें नक्सली पहचानते थे। उसके बावजूद उन्हें क्यों जिन्दा छोड़ दिया। जबकि अन्य नेताओं को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया।

साथ जी तो नहीं सके तो लगाया मौत को गले, घर वालों कहा- पता ही नहीं था की दोनों करते थे एक दूसरे से प्यार

आपको बतादें कि कि 2013 में हुए चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी,जिसमें कांग्रेस के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल सहित कांग्रेस बड़े नेता महेंद्र कर्मा सहित कई नेताओं और पुलिस के अधिकारियों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे राजनैतिक हत्या करार दिया था।

ये भी पढ़ें: सेंट्रल एक्साइज अफसरों के उड़े होश, जब रेल यात्री के बैग की तलाशी में मिला पांच करोड़ सोना