जगदलपुर

नगर निगम एक्शन मोड में! बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या रोकने शुरू होगा ABC अभियान

Animal Birth Control Scheme: एनीमल बर्थ कंट्रोल योजना के तहत 48 वार्डों में विशेष नसबंदी अभियान शुरू होगा, जिसमें चंडीगढ़ की विशेषज्ञ टीम आवारा कुत्तों का सुरक्षित बधियाकरण करेगी।

2 min read
घटेगी आवारा कुत्तों की संख्या (photo source- Patrika)

Dog sterilization campaign: शहर में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की संख्या और उससे लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर निगम अब एक्शन मोड में आ गया है। नगर निगम प्रशासन द्वारा एनीमल बर्थ कंट्रोल योजना के तहत शहरभर में विशेष बधियाकरण अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत निगम क्षेत्र के सभी 48 वार्डों में आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर उनका बधियाकरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Vasectomy Fortnight: 21 नवंबर से जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा शुरू, मोबाइल व मीडिया प्रचार वैन से होगा जनजागरण

Dog sterilization campaign: चरणबद्ध तरीके से चलाएगी अभियान

अभियान की तैयारियों का जायजा लेने महापौर संजय पांडेय निगम की टीम के साथ कंगोली स्थित सर्वसुविधायुक्त सेंटर पहुंचे। यहां कुत्तों के बधियाकरण, उपचार और निगरानी की पूरी व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने इस अभियान की जिम्मेदारी चंडीगढ़ की विशेषज्ञ संस्था स्नेह एनीमल वेलफेयर सोसायटी को सौंपी है। एजेंसी की टीम निगम अधिकारियों के साथ मिलकर चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाएगी। इसके लिए कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज को नोडल अधिकारी बनाया गया है। समिति में हेमंत श्रीवास, डॉ. गीतिका ध्रुव, डॉ. अजय बनिक और लुप्तेश जगत को शामिल किया गया है।

कंगोली में बना विशेष सेंटर

कंगोली पिंग यार्ड के पास बनाए गए सेंटर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अभियान पूरी तरह पशु संरक्षण और पशु कल्याण मानकों के अनुसार संचालित होगा, ताकि किसी भी पशु को अनावश्यक परेशानी न हो। नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आवारा कुत्तों की सूचना निदान टोल फ्री नंबर 1100 और स्वास्थ्य अधिकारी के मोबाइल नंबर 9425266016 पर दी जा सकती है।

महापौर बोले- शहर को भयमुक्त बनाना लक्ष्य

महापौर संजय पांडेय ने कहा कि शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना जरूरी हो गया था। नागरिकों की सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बधियाकरण अभियान नहीं, बल्कि शहर को भयमुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

Dog sterilization campaign: 10 सदस्यीय टीम करेगी ऑपरेशन

अभियान को सफल बनाने के लिए 10 कर्मचारियों की विशेष टीम तैनात की गई है। यह टीम आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर सेंटर तक पहुंचाएगी। बधियाकरण और उपचार के बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां से पकड़ा गया था।

Published on:
09 May 2026 11:34 am
Also Read
View All