जगदलपुर

जगदलपुर में फिर जलभराव की स्थिति, कई वार्ड बने टापू, आधी रात अपने आशियाने को छोड़ गए लोग

weather forecast: बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना सिस्टम अब भी मजबूत बना हुआ है। इसका असर दक्षिणी और मध्य छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 11:19 AM IST
जगदलपुर में फिर जलभराव की स्थिति, कई वार्ड बने टापू, आधी रात अपने आशियाने को छोड़ गए लोग
जगदलपुर में फिर जलभराव की स्थिति, कई वार्ड बने टापू, आधी रात अपने आशियाने को छोड़ गए लोग

weather forecast जगदलपुर. बस्तर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश होने से पूरे शहर में फिर से एक बार जलभराव की स्थिति बन गई है आसपास के नदी नाले पूरी तरह उफान पर है। जिसकी वजह से पानी सडक़ों तक पहुंच गया है। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर में एक बार फिर जिले में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है।

गाडिय़ों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है
नदियों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे सडक़ों पर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है जिसकी वजह से छोटी गाडिय़ों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो चुका है। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों के घरों में ४ से ५ फीट तक पानी घुस गया है। आधी रात लोग अपने आशियाने को छोडक़र बारिश में भीगते अपने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे।

इंद्रावती का जल स्तर भी वार्निंग लेवल के करीब पहुंच चुका
जगदलपुर से दंतेवाड़ा की ओर जाने वाली नेशनल हाइवे 30 सडक़ पंडरीपानी गांव में ३ फीट से उपर पानी बह रहा है। लगातार जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हो रही बारिश से शहर की निचली बस्तियों में जल जमाव की स्थिति बन गई है। वहीं इंद्रावती का जल स्तर भी वार्निंग लेवल के करीब पहुंच चुका है। ओडिशा में बस्तर से ज्यादा बारिश हो रही है। इसलिए इंद्रावती का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

Published on: