29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर में लगातार बारिश से आधा दर्जन इलाकों में जलभराव, इंद्रवती पहुंचा अपने डेंजर लेवल पर

पूरे बस्तर संभाग में पिछले 3 दिनों से बारिश पूरे शबाब पर है। जहां किसानों के लिए ये खुशी की बात है वहीं वहीं जगदलपुर में करीब आधे दर्जन स्थानों पर जल भराव (water logging) की स्थिती बन गई है।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 29 Jul 2019, 11:05 AM IST

water logging

बस्तर में 3 दिन से लगातार किसानों के लिए खुशियों की बारिश, इंद्रवती पहुंचा अपने डेंजर लेवल पर

जगदलपुर. बस्तर में 3 दिनों में हो रही लगातार बारिश से बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर भी इस बारिश की चपेट में आ गया है बताया जा रहा है कि, लगभग आधा दर्जन कॉलोनियो में जल भराव (water logging) की स्थिती है जहां महापौर व विधायक राहत का जल भराव को किसी तरह से निकासी के लिए रास्ता देख रहे है। वहीं इंद्रावती नदी भी अपने डेंजर लेवल तक पहुंचने वाली है। करीब १ घंटे में ही नदी में १ मीटर तक पानी बढ़ चुका है।

Read More: ट्रांसफर लिस्ट में छूट गया भतीजे का नाम, चाचा डीईओ ने निकाला ऐसा रास्ता, काम भी हो गया, और किसी को खबर तक नहीं

निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है
भारी बारिश के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जहां एक ओर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। पिछले 3 दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से शहर के धरमपुरा मार्ग, बिनाका मॉल के सामने, अनुपमा चौक, संजय मार्केट, गीदम रोड में पानी भरने की वजह से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं रिहाइशी इलाके सन सिटी मोहन नगर जैसे निचली बस्तियों में भी पानी भर गया है।

जलभराव से दंतेवाड़ा मार्ग बाधित
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रास्ते पर जलभराव से लोगों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों से गंदा पानी निकलकर लोगों के घरों में जा रहा है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई निजी शैक्षणिक संस्थाओं ने अवकाश घोषित कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम प्रशासन के साथ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन और महापौर जतिन जायसवाल खुद ही प्रभावित क्षेत्र में पहुँचकर कर राहत कार्य में हाथ बटां रहे है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..