जगदलपुर

Breaking: साथ घूमने निकले थे पांच दोस्त, अचानक विवाद में हुआ कुछ ऐसा सीधे कर दी हत्या, एक गिरफ्तार

जगदलपुर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस की युवा नेता अमीन शेख की हत्या कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 12:11 PM IST
साथ घूमने निकले थे पांच दोस्त, अचानक विवाद में हुआ कुछ ऐसा सीधे कर दी हत्या, एक गिरफ्तार
साथ घूमने निकले थे पांच दोस्त, अचानक विवाद में हुआ कुछ ऐसा सीधे कर दी हत्या, एक गिरफ्तार

जगदलपुर. जोगी कांग्रेस के जगदलपुर युवा नेता अमीन शेख की हत्या कर दी गई है। इस हत्या में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि, तीन आरोपी फरार बताए जा रहे है। तेज बारिश की वजह से अमीन शराब दुकान के पास रूका हुआ था वहां किसी बात पर बहस की वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

शराब दुकान के पास खड़े थे
मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी के जगदलपुर के युवा नेता अमीन शेख कल रात शहर से लगे गांव बिलोरी से अपने दोस्तो के साथ वापस शहर की ओर आ रहा था लेकिन लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के चलते अमीन व उसके दोस्त बारिश के चलते नया बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के पास रूके।

बीयर की बॉटल सर पर मारी
उसी दौरान वहां रूके इस दौरान यहां पहले से रुके हुए कुछ लोग अमीन से बातचीत करने लगे। वहीं किसी किसी बात को लेकर बहस हो गई। उसी समय अमीन शेख पर अचानक पीछे से हमला कर दिया। हमलावर ने अमीन के सर पर बियर की बोतल से हमला कर दिया। फूटी हुई बॉटल से अमीन के शरीर पर वार किया गया। जिससे गंभीर रूप से घालय हो गया। आनन फानन में घायल अमीन को गंभीर हालत में महारानी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जगदलपुर की बोधघाट थाना की पुलिस ने इस हत्याकांड में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: