
स्कूल न जाने पर पिता ने लगाई डांट, घर जाकर कर लिया ऐसा काम, जिसे देख पिता की फटी रह गई आंखे
केशकाल/विश्रामपुरी. student suicide आठवीं कक्षा में पढ़ाई करने वाले एक विद्यार्थी ने अपने ही घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। यह पूरी घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कोरहोबेडा का है । थाना प्रभारी हरिनंदन सिंह ने बताया कि ग्राम कोरहोबेडा निवासी राजू मंडावी शनिवार को अपने खेत मे काम कर रहा था कि शनिवार शाम 4 बजे अनुराग मंडावी उम्र 15 वर्ष कक्षा 8 वी का छात्र है।
परिवार देर शाम खेत से घर पहुंचा तो
बच्चा स्कूल न जाकर वह भी पिता के पास खेत पहुंच गया तभी पिता ने पूछा कि स्कूल क्यों नहीं गया । हमेशा ऐसा ही करता है। स्कूल नही जाने और पढ़ाई को लेकर पिता ने थोड़ी फ टकार लगाई जिससे नाराज बेटा घर जा एक कमरे को बन्द किया और फांसी के फं दे में लटक गया जिससे उसकी मौत हो गयी । जब पूरा परिवार देर शाम खेत से घर पहुंचा तो घर का एक कमरा बन्द था।
फांसी की जानकारी पुलिस को दी गई
कई बार आवाज देने के बाद भी नही खुला तो दरवाजा को धक्का मार कर तोड़ दिया गया। जैसे ही कमरे का दरवाजा को तोडक़र अंदर घुसे तो अनुराग फांसी पर लटका मिला जिससे पूरा परिवार देखते ही सदमे में आ गए। किसी तरह से उसे तुरंत फांसी के फंदे से निकालकर बिस्तर में लिटाया गया। लेकिन अनुराग को नही बचाया जा सका। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
Published on:
29 Jul 2019, 4:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.