29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगदलपुर स्थित इस स्कूल के 9वीं में पढ़ रहे छात्र ने स्कूल कैंपस में ही पंखे से लटक कर दे दी जान

आदेश्वर अकादमी (Aadeshwar Academy) कैंपस (Campus) में 9वीं के छात्र ने फांसी (Student Suicide) लगाकर आत्महत्या कर ली है,मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने से कारण सामने नहीं आ पाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 26 Jul 2019, 11:03 AM IST

jagdalpur suicide case

जगदलपुर स्थित इस स्कूल के 9वीं में पढ़ रहे छात्र ने स्कूल कैंपस में ही पंखे से लटक कर दे दी जान

जगदलपुर. आड़ावाल आदेश्वर अकादमी (Aadeshwar Academy) में गुरुवार की सुबह नवमीं कक्षा डी ज्ञान प्रशांत (14) पिता डी रवि कुमार के छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी (Suicide) लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी के मुताबिक डी ज्ञान प्रशांत हाटकचोरा का निवासी है। उसने 8वीं तक की पढ़ाई आड़ावाल स्थित शासकीय स्कूल में पूरा किया था। इस साल 25 जून को आदेश्वर अकादमी में 9वीं कक्षा में भर्ती हुआ था। यहां हॉस्टल में रहकर वह पढ़ाई कर रहा था।

लटकता हुआ शव देखकर सभी स्तब्ध हो गए
रोज की तरह शुक्रवार की सुबह जब पौने 6 बजे हास्टल के सभी छात्र उठकर एक्सरसाईज करने ग्राउंड में इकट्ठा हुए। लेकिन डी जॉन प्रशांत ग्राउंड में नहीं पहुंचा। जब हॉस्टल अधीक्षक ने उसे ग्राउंड में नहीं पाया तो अन्य छात्रों के साथ ढूंढने के लिए उसके रूम में गए। जहां पर वह नहीं मिला। इसके बाद दूसरे मंजिल के 5 नंबर के रूम में उसकी पंखे से लटकता हुआ शव देखकर सभी स्तब्ध हो गए। पंखा पर गमछा का फंदा बनाकर उस पर लटकर प्रशांत ने जान दे दी। हादसे के बाद स्कूल प्रबंधन सहित छात्र सक्ते में है।

छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी
बताया गया है। उक्त मामलें में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। बच्चे की मौत से सदमे में आए परिजन का बयान कल पुलिस लेगी। साथ ही मौत का कारण पता लगाने हॉस्टल प्रबंधन, शिक्षक, स्टाफ व साथ पढ़ रहे छात्रों से भी पूछताछ की जाएगी।

नहीं मिला सुसाइड नोट
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है, छात्र के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हो पाया है। इस वजह से मौत का अज्ञात है। विस्तृत जांच उपरांत मौत के वजह से पर्दा उठ जाएगा।

Chhattisgarh Jagdalpur से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..