जगदलपुर

अमीन शेख मर्डर केस का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हैदराबाद से किया गिरफ्तार

अमीन शेख हत्याकांड (Amin Sheikh Massacre) के सभी आरोपी (all Accused) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2019, 3:49 PM IST
अमीन शेख मर्डर केस का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हैदराबाद से किया गिरफ्तार
अमीन शेख मर्डर केस का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, हैदराबाद से किया गिरफ्तार

जगदलपुर. जगदलपुर नया बस स्टैंड में हुए हत्याकांड का चौथे आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को आखिरकार सफलता हासिल हो गई उक्त आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के दूसरे दिन ही पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया था।

मिली जानकारी के मुताबिक बोधघाट थाना क्षेत्र में आने वाले नए बस स्टैंड में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के युवा नेता अमीन शेख की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर अपराध दर्ज किए थे जिसमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

चौथा मुख्य आरोपी जो कि पुलिस से बचने वारताद के दिन ही फरार हो गया था। जो पहले रायपुर फिर रायपुर से ट्रेन पकड़ हैदराबाद में जाकर छिपा था। पुलिस को इसकी जानकारी मोबाइल नंबर ट्रेस करने से मिली और पुलिस ने हैदराबाद से आरोपी को गिरफ्तार कर दिया है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Published on: