29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्तर को लेकर अपशब्द बर्दाश्त नहीं कर पाया अमीन, इसी बात पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या के खूनी अंजाम तक

अमीन घर में इकलौता था। जैसे ही अमीन का शव पीएम के बाद शुक्रवार की दोपहर घर पहुंचा। परिवार वाले बिलख उठे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Badal Dewangan

•

Updated: 7 Sep 2019, 12:36 PM IST

बस्तर को लेकर अपशब्द बर्दाश्त नहीं कर पाया अमीन, इसी बात पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या के खूनी अंजाम तक

बस्तर को लेकर अपशब्द बर्दाश्त नहीं कर पाया अमीन, इसी बात पर शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या के खूनी अंजाम तक

जगदलपुर. शहर के नया बस स्टैंड के करीब स्थित शराब दुकान के सामने गुरुवार रात साढ़े 11 बजे मामूली बात पर कुछ युवकों ने छत्तीसगढ़ जतना कांग्रेस नेता अमीन शेख के उपर बीयर बोतल को फोडक़र उसके सीने, जांघ और कंधे पर हमला कर दिया। जख्म गहरा होने की वजह से तेजी से खून बहने लगा और कुछ ही देर में अमीन बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। घायल अमीन को अस्पताल तक पहुंचाने ११२ पर कॉल किया गया। मदद के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। लेकिन लगातार बारिश की वजह से पंडरीपानी पुलिया के दोनो ओर काफी पानी भर गया था। वापस उसे महारानी अस्पाताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अमीन के दोस्त जो वारदात के गवाह हैं उन्होंने पत्रिका को बताया कि अमीन से आरोपियों ने बस्तर को लेकर अपशब्द कहे इसका अमीन ने विरोध किया इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा।

Read More:साथ घूमने निकले थे पांच दोस्त, अचानक विवाद में हुआ कुछ ऐसा सीधे कर दी हत्या, एक गिरफ्तार

दो लोग गिरफ्तार, इन प्रमुख आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
घटना के बाद मामले के आरोपी वैभव जारी और वेद मोनो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को वहीं मौके पर अमीन के साथ मौजूद विक्की और किशन ने बोधघाट थाने जाकर गिरफ्तार दोनो आरोपियों की पहचान की। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो उन्होंने अपने बयान में इस घटना के दौरान यहां मौजूद ७ से ८ लोगों के होने की बात कहते हुए डी. किशोर, सतवीर सिंह की नाम दर्ज करवाएं है।

सीसीटीवी कै मरे की फुटेज में यह आया नजर
पत्रिका रिपोर्टर ने सीसीटीवी फूटेज देखी। इसमें साफ नजर आ रहा है कि अमीन अपने साथियों के साथ खड़ा। विवाद के बाद उस पर हमला होता है और आरोपी उसे लात-घूंसों से भी मार रहे हैं। तीन बार वह खड़े होता है। मौजूद दोस्त बीच-बचाव भी करते हैं। इसी बीच अमीन जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद गाड़ी पहुंचती है अमीन को उसमें डालकर इलाज के लिए ले जाया गया।

क्राइमसीन में 12 घंटे बाद भी खून ही खून
घटना के बाद शुक्रवार की सुबह बोधघाट पुलिस और फारेंसिक डिपार्टमेंट के लोगों ने घटनास्थल का मुआएना किया। यहां घटना के बाद फैले खून के बीच से जरूरी सैंपल लिए।

इकलौते बेटे का शव देख बिलख उठा परिवार
अमीन घर में इकलौता था। जैसे ही अमीन का शव पीएम के बाद शुक्रवार की दोपहर घर पहुंचा। परिवार वाले बिलख उठे। शुक्रवार की शाम ५ बजे स्थानीय कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मालूम हो कि कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद जब अजीत जोगी ने अपनी नई पार्टी बनाई, तो उसे ज्वाइन किया।