जगदलपुर

Railway Accident: गार्डन की तरह रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था युवक, मालगाड़ी की चपेट में आने से हो गई मौत

Train Accident: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी से टक्कर लगने के बाद एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।
2 min read
May 23, 2026
Railway Accident
गार्डन की तरह रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था युवक (Photo AI)

Railway Accident: बस्तर जिले में रेलवे ट्रैक पर घूम रहे एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक के पास टहल रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे हटने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन वह संभल नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Railway Accident: घर से बिना बताए गायब था युवक

जानकारी के अनुसार घटना बस्तर के परपा थाना क्षेत्र के कुमार मरेंगा की है। जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रोज की तरह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और घूमते-घूमते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान सामने से मालगाड़ी आ रही थी। ट्रेन चालक ने युवक को पटरी पर देखकर कई बार हटने का इशारा किया और आवाज भी लगाई, लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मानसिक रूप से था अस्वस्थ

मृतक की पहचान ग्राम सरगीपाल जुनापारा निवासी नीलकंठ बघेल (27 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीलकंठ पिछले दो वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शुक्रवार सुबह वह रोज की तरह बिना किसी को बताए घर से निकल गया और घूमते-घूमते वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान सामने से मालगाड़ी आ रही थी।

ट्रेन चालक ने युवक को पटरी पर देखकर कई बार हटने का इशारा किया और आवाज भी लगाई, लेकिन वह ट्रैक से नहीं हटा। स्थिति को देखते हुए चालक ने तत्काल ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार में पसरा मातम

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवे अधिकारियों ने भी हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Updated on:
23 May 2026 01:43 pm
Published on:
23 May 2026 01:42 pm