Jaipur Rewari Rail Route Block: जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर शनिवार व रविवार को तकनीकी कार्य के चलते वंदेभारत समेत ग्यारह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी।
जयपुर। जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड पर शनिवार व रविवार को तकनीकी कार्य के चलते वंदेभारत समेत ग्यारह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। इस दौरान 9 मई को भुज-बरेली ट्रेन, पोदबंदर-दिल्ली सराय ट्रेन, जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन व 10 मई को जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत, बरेली-भुज, बाड़मेर-जम्मूतवी, देहरादून-ओखा, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत, दिल्ली-साबरमती समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
अलवर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के जयपुर-रेवाड़ी रेलखंड के खैरथल पड़ीसल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं पड़ीसल-अलवर स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 106 पर आरयूबी लॉन्चिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण 10 मई को रेल यातायात प्रभावित रहेगा। सभी ट्रेनें अलवर की जगह दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा।
गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली: 9 मई को भुज से प्रस्थान कर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी स्थान पर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। ट्रेन का रींगस, नीमकाथाना, नारनौल व अटेली स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा: 9 मई को जम्मूतवी से प्रस्थान कर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान पर रेवाडी-लोहारू रतनगढ़-डेगाना होकर संचालन होगा। यह ट्रेन लोहारू, सादुलपुर, चूरू व रतनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा: 9 मई को पोरबंदर से रवाना होकर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी से निकलेगी, जिसका रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत रेलसेवा: 10 मई को जोधपुर से प्रस्थान कर डेगाना- फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह जयपुर-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा: 10 मई को बाड़मेर से डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर डेगाना-रतनगढ़-लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। ट्रेन का रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 14321 बरेली-भुज ट्रेन: 10 मई को बरेली से रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन अटेली, नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा ट्रेन: 10 मई को देहरादून से रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर चलेगी। इसका नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 26482 दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत ट्रेन: 10 मई को दिल्ली कैंट से रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-डेगाना के स्थान रेवाड़ी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 12916 दिल्ली-साबरमती रेलसेवा: 10 मई को दिल्ली से रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा की जगह रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। ट्रेन का नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन: 10 मई को जैसलमेर से जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़- लोहारू-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। ट्रेन का मेड़ता रोड, डेगाना, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
गाड़ी संख्या 20990 चंडीगढ़-उदयपुर सिटी रेलसेवा: 10 मई को चंडीगढ़ से प्रस्थान कर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। ट्रेन का अटेली, नारनौल, नीमकाथाना व रींगस स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।