जयपुर

मकान मालिक के घर मोबाइल चार्ज करने गई थी 16 साल की किशोरी, पड़ोसी ने कमरे में ले जाकर कर दिया गंदा काम

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है...
2 min read
Jun 18, 2018
rape

जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक किशोरी को मोबाइल चार्ज करना इतना महंगा पड़ा कि, उसे अब इस बात का जिंदगीभर पछतावा रहेगा। अपने मकान मालिक के यहां मोबाइल चार्ज करने गई एक 16 वर्षीय किशोरी से पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने जब आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी कर दी। पीडि़ता के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी के पकड़ कर लिया। इसके बाद में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोस्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

घर में नहीं थी बिजली
गिरफ्तार आरोपी कृष्ण मीणा (24) मूलत: पालावाला बस्सी हाल में लक्ष्मी नगर कानोता में किराए के मकान में पिछले तीन महीने से रह रहा है। आरोपी मोबाइल वैन में प्रदूषण जांच का काम करता है। एसीपी बस्सी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पीडि़ता थाना इलाके की रहने वाली है। उसके घर में बिजली नहीं होने के कारण वह अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए लक्ष्मी नगर स्थित मकान मालिक के यहां जाती है। आरोपी कृष्ण भी मकान मालिक के मकान में किराए से रहता है।

मकान मालिक नहीं था घर पर
रोज की तरह पीडि़ता अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए शनिवार रात को मकान मालिक के घर गई थी, लेकिन मकान मालिक घर पर नहीं था। इसी बात का आरोपी ने फायदा उठाया और पीडि़ता को जबरन पकडकऱ अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता ने आरोपी का विरोध किया तो उसने उसके साथ मारपीट भी की।

पीडिता के चीखने पर आए लोग
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता की चीखने की आवाज सुनकर आसपास के एकत्रित हो गए। इस दौरान आरोपी कृष्ण वहां से भाग निकला, लेकिन पड़ोसियों ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुष्कर्म की वारदात की सूचना पर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। एफएसएल ने घटनास्थल से अहम सुराग एकत्रित किए। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Published on:
18 Jun 2018 08:34 am