3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान को स्क्रीन पर देखते ही बेकाबू हुए लोग, सिनेमाहॉल में ही कर दिया यह काम

'रेस 3' ने दो दिनों में बॉक्स आॅफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 18 Jun 2018, 8:23 AM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लोग उनको स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसा ही इस बार भी हुआ। 15 जून को रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'रेस 3' को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पांस नहीं मिला लेकिन सिनेमाघरों में भीड़ सलमान को देखने ही जाती है। 'रेस 3' ने दो दिनों में बॉक्स आॅफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बना लिया है। बता दें कि इस फिल्म ने दो दिन में करीब 67 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि इस वीकेंड यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

सलमान को देखने के लिए बेकाबू हुए लोग:
'रेस 3' को आॅडियंस का शानदार रिस्पांस मिल रहा है। एक सिनेमाहॉल में तो दर्शक बेकाबू हो गए। डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में दर्शक सिनेमाहॉल में सलमान के गाने पर बेकाबू होकर नाच रहे हैं। दरअसल यह वीडियो किसी सिनेमाहॉल का है। इसमें 'रेस 3' फिल्म चल रही थी। जैसे ही फिल्म में सलमान और जैकलीन का गाना 'हीरिए...' आया तो दर्शक बेकाबू हो गए और स्क्रीन के पास चले गए। वहां वे बेकाबू होकर नाचने लगे।

जल्द 100 करोड़ क्लब में होगी 'रेस 3':
बता दें कि 'रेस 3' जून को करीब 4300 स्क्रीन्स पर देशभर में रिलीज हुई। फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए पहले ही दिन करीब 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की। शनिवार को इसकी कमाई का आंकडा और ज्यादा रहा। दूसरे दिन यानी शनिवार को रेस 3 ने 38.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस फिल्म् ने दो ही दिन में 67.31 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। ऐसे में माना जा रहा है कि रविवार की कमाई के बाद यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलीन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे बड़े फिल्म स्टार हैं। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं और इसे सलमान खान की कंपनी और रमेश तौरानी ने प्रोड्यूस किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन