जयपुर

19 वर्षीय युवक की बावड़ी में डूबने से मौत, मवेशी चराने गया था युवक; घर में मचा कोहराम

मवेशी चराने गए 19 वर्षीय युवक की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Aug 18, 2025
dudu hadsa
Photo- Patrika

नरैना। निकटवर्ती मोरूदा गांव में 19 वर्षीय युवक की बावड़ी में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक मवेशी चराने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह बावड़ी में जा गिरा और डूबने से मौत हो गई। चार घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने उसका शव निकाला।

पैर फिसलने से हुआ हादसा

मृतक के पिता रतन लाल वर्मा ने नरैना पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा महेश सुबह करीब 9 बजे क्बकरियां चराने गया था। मवेशी चराते समय पैर फिसलने से वह बावड़ी में गिर गया। घटना के बाद महेश के दोस्त ने तुरंत ग्रामीणों और श्रीरामपुरा सरपंच लक्ष्मण लाल वर्मा को इसकी सूचना दी।

ग्रामीणों ने अपने स्तर पर युवक को निकालने के प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नरैना पुलिस को सूचित किया गया। जिस पर नरैना थाना प्रभारी धर्मसिंह गुर्जर और सांभर तहसीलदार सृष्टि जैन सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम को बुलाया।

4 घंटे बाद मिला शव

जयपुर से आई टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बावड़ी से बाहर निकाला। पुलिस ने नरैना अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

Updated on:
18 Aug 2025 01:44 pm
Published on:
18 Aug 2025 01:43 pm