जयपुर

जयपुर पहुंची 20 फायर ब्रिगेड बाइक, तंग गलियों में रहेगी कारगर

अग्निमशन बेड़े में होगी शामिल : पहली बार होगा उपयोग
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2018, 11:12 AM IST
Jaipur News
खुशखबरी: जयपुर पहुंची 20 फायर ब्रिगेड बाइक, तंग गलियों में रहेगी कारगर

जयपुर. संकरी गलियों में तत्काल आग पर काबू पाने के लिए आखिर फायर ब्रिगेड बाइक जयपुर पहुंच गई है। ऐसी 20 बाइक इसी सप्ताह अग्निशमन बेड़़े में शामिल हो जाएगी। अत्याधुनिक संसाधनों से लैस बाइक 10—10 चारदीवारी के पास के दोनों फायर स्टेशन पर रखी जाएंगी। इनमें घाटगेट व बनीपार्क फायर स्टेशन शामिल है। परकोटे की तंग गलियों में आग लगने पर ये बाइक कारगर साबित होगी। बाइक में अग्निमशन से

जुड़े संसाधन लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। ऐसे संसाधन भी निगम के पास आ गए हैं।
आगजनी की बढ़ती घटनाएं और उसमें अग्निशमन संसाधन की कमी से हुई अकाल मौतों के बाद अग्निशमन बेड़ा मजबूत होगा।

फायर सेफ्टी

10 फायर स्टेशन हैं जयपुर शहर में

160 का स्टॉफ है अग्निशमन बेड़े मे

50 फायरमैन हैं अभी

10 करोड़ रुपए से संसाधन खरीदने की स्वीकृति

50 करोड़ का बजट सम्पूर्ण संसाधनों के लिए

यह है खासियत

- कम पानी में अधिक आग बुझ सकेगी। ट्रिपल एफ फॉम कंपाउंड कैमिकल युक्त पानी। जो आग पर पड़ते ही उसे बुझा देता हैबाइक में वाटर मिस्ट गन (पाइप), जो दूर तक तेजी से पानी की बौछार छोड़ेगी।

- आग बुझाने के लिए फोम भी होगा

- दोनों तरफ 20 से 30 लीटर क्षमता के दो टैंक होंगे।

- बाइक 80 से 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार चलेगी। चारदीवारी की तंग गलियों में तत्काल पहुंचेगी।

- अनाउंस के लिए लाउड स्पीकर माइक व संकेतक के लिए साइरन लाइट होगी।

इधर 10 फायर ब्रिगेड तैयार

निगम ने 4 वर्ष पहले 10 चेसिस खरीदे थे, जिसमें पर करीब साढ़े चार करोड़ का खर्च हुए। फायर ब्रिगेड का रूप देने के लिए इनकी बॉडी बनी है। इस पर 5 करोड़ खर्चे का आंकलन किया है। अब इनकी बॉडी तैयार करने का काम हो गया है।

मिलेगी मदद

रवि जैन, आयुक्त, नगर निगम ने कहा कि फायर ब्रिगेड बाइक व उसमें लगने वाले अग्निशमन संसाधन आ गए हैं। जल्द दो फायर स्टेशन पर भेज दी जाएगी। संकरी गलियों के अलावा छोटी—मोटी आग को भयावह रूप लेने से पहले तत्काल बुझाने में सहायक होगी।

Published on: