जयपुर

नाइजर में फंसे 250 भारतीय, सरकार ने एडवाइज़री जारी कर देश छोड़ने की दी सलाह

Advisory For Indian Citizens In Niger: पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद हालात खराब हो गए हैं। करीब 250 भारतीय मूल के लोग इस समय नाइजर में फंसे हुए हैं। फंसे हुए भारतीय नागरिकों के लिए हाल ही में सरकार ने एक एडवाइज़री जारी की है।

2 min read
Aug 12, 2023
Niger Chaos

पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में पिछले महीने ही सेना ने तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया। 26 जुलाई को नाइजर की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया और तख्तापलट कर दिया। उसके बाद से ही नाइजर में हालात खराब हो गए हैं। देश में हिंसा बढ़ गई है। कई लोग नाइजर में फंसे हुए हैं पर निकल नहीं पा रहे। नाइजर में सेना ने एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। हालांकि कुछ दिन पहले फ्रांस (France) ने अपने कई नागरिकों को नाइजर से निकाला था। इस दौरान उन्होंने कुछ दूसरे देशों के नागरिकों को भी निकाला था। हालांकि इस दौरान नाइजर सेना के एयरस्पेस को बंद करने के नियम का उल्लंघन किया था। ऐसे में अब किसी भी देश को नाइजर के एयरस्पेस में घुसने की इजाज़त नहीं है। इससे नाइजर में फंसे कई लोगों के लिए मुश्किल हो गई है। इनमें करीब 250 भारतीय मूल के लोग भी हैं।


सरकार ने दी देश छोड़ने की सलाह

नाइजर में हालात को देखते हुए भारत सरकार (Indian Government) ने नाइजर में फंसे हुए भारतीय मूल के लोगों को देश छोड़ने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडवाइज़री जारी करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि जिन भारतीयों का नाइजर में रुकना जरूरी नहीं हैं उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही भारतीय मूल के जिन लोगों ने नाइजर की राजधानी नियामे के दूतावास में रजिस्ट्र्रेशन नहीं करवाया है उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है। साथ ही जो लोग नाइजर जाना चाहते हैं, उन्हें एडवाइज़री में देश में हालात के सामान्य होने तक इंतज़ार करने की सलाह दी गई है।


यह भी पढ़ें- खालिस्तानियों पर होगा सख्त एक्शन, भारत दौरे पर ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने किया 1 करोड़ के पैकेज का ऐलान

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर


नाइजर में फंसे भारतीय मूल के लोगों के लिए भारतीय नागरिक दूतावास का इमरजेंसी नंबर भी शेयर किया गया है। यह नंबर +22799759975 है और इसपर संपर्क करके ज़रूरी सूचना ली जा सकती है।

कैसे छोड़ सकते हैं देश?

नाइजर में एयरस्पेस बंद है इसलिए फ्लाइट के ज़रिए देश नहीं छोड़ा जा सकता। ऐसे में लोगों के पास सिर्फ बॉर्डर पार करके ही नाइजर छोड़ने का ऑप्शन है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी सितंबर में करेंगे फ्रांस, बेल्जियम और नॉर्वे का दौरा, करेंगे EU नेताओं और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात

Published on:
12 Aug 2023 06:31 pm
Also Read
View All