जयपुर

13 दिन में ही 5 लाख आवेदन: अब सरकार ने फिर दी बड़ी खुशखबरी, राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए जरूरी खबर

Rajasthan RTE News: राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए खुशियों भरी खबर है। प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर निःशुल्क शिक्षा (RTE) के तहत आवेदन करने से वंचित रहे अभिभावकों की सरकार ने सुन ली है। शिक्षा विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को अब 10 मार्च 2026 तक बढ़ाने का आधिकारिक […]
2 min read
Mar 05, 2026
CM-Bhajan-Lal-1
सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: सोशल

Rajasthan RTE News: राजस्थान के लाखों परिवारों के लिए खुशियों भरी खबर है। प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की 25 फीसदी सीटों पर निःशुल्क शिक्षा (RTE) के तहत आवेदन करने से वंचित रहे अभिभावकों की सरकार ने सुन ली है। शिक्षा विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को अब 10 मार्च 2026 तक बढ़ाने का आधिकारिक निर्णय लिया है। पहले यह समय सीमा 4 मार्च को समाप्त हो रही थी।

त्योहार ने बढ़ाई थी चिंता, सरकार ने दी राहत

दरअसल, पिछले कुछ दिनों में आए त्योहारों के चलते कई अभिभावक आवश्यक दस्तावेज जुटाने और ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने से चूक गए थे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से मांग उठ रही थी कि सर्वर की सुस्ती और अवकाश के कारण समय बढ़ाया जाए। विभाग के इस फैसले से अब उन हजारों बच्चों का भविष्य संवर सकेगा, जो केवल कुछ दिनों की देरी की वजह से इस दौड़ से बाहर हो रहे थे।

13 दिनों में 5 लाख का आंकड़ा पार, बना रिकॉर्ड

शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के महज 13 दिनों के भीतर ही 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह आंकड़ा दर्शाता है कि प्रदेश के अभिभावक अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए कितने उत्साहित हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि तिथि बढ़ने के बाद यह संख्या 7 लाख को पार कर सकती है।

अब 12 मार्च को निकलेगी किस्मत की 'लॉटरी'

अंतिम तिथि में हुए बदलाव के कारण अब चयन प्रक्रिया के कैलेंडर में भी आंशिक संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के बजाय, अब स्कूलों में सीटों का आवंटन 12 मार्च को ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। लॉटरी निकलने के बाद अभिभावकों को संबंधित स्कूल में रिपोर्टिंग करनी होगी और अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।

Published on:
05 Mar 2026 08:28 am