जयपुर

Jaipur Crime: बाइक पर जा रहे जिम संचालक पर फायरिंग, बांह में लगी गोली… दर्द-खून निकला तब हुआ एहसास

जयपुर के मानसरोवर इलाके में बाइक पर जा रहे एक युवक को अचानक गोली लगी गई। जबकि युवक को गोली लगने का पता ही नही चला। शरीर और कंधे में दर्द होने पर एसएमएस अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने युवक को कंधे में गोली धंसने की जानकारी दी।
2 min read
Oct 26, 2025
Feature image
जयपुर के मानसरोवर में जिम संचालक पर फायरिंग, पत्रिका फोटो

Jaipur Firing: जयपुर. मानसरोवर क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने जिम संचालक पर फायरिंग कर दी। गोली जिम संचालक लोकेंद्र सिंह के कंधे के नीचे बांह पर लगी, लेकिन उन्हें इसका एहसास काफी देर बाद हुआ। दर्द और खून निकलने अपने साथी को बताया तो तुरंत उन्हें अस्पताल ले गया। जहां एक्सरे में गोली लगने की जानकारी मिली तो उन्होंने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने घायल युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस पर्चा बयान के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम दो दोस्त बाइक पर जा रहे थे,तभी एक दोस्त के लगी गोली। गोली किसने मारी,उसका पता नहीं चला। घटना के अनुसार अज्ञात व्यक्ति की ओर से दूर से मारी गई गोली लोकेंद्र सिंह के कंधे में लगी। पहले तो गोली लगने पर युवक को पता ही नहीं चला। बाद में शरीर में दर्द हुआ ,तो दोनों दोस्त अस्पताल गए। तब पता चला कि कंधे के पास गोली फंस गई है। इसके बाद युवक लोकेंद्र सिंह को SMS अस्पताल में भर्ती कराने के साथ पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मानसरोवर थानाप्रभारी लाखन खटाना ने SMS अस्पताल पहुंचकर पीड़ित के पर्चा बयान लेकर मामला दर्ज किया है। मानसरोवर पुलिस अब गोली चलाने वाले शख्स की तलाश कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच

घटना के बाद मानसरोवर थाना पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है कि उसे किसी से खतरा तो नहीं था या फिर किसी से रंजिश तो नहीं थी। घायल लोकेंद्र का ऑपरेशन कर बाजू में फंसी गोली निकाली जाएगी। गोली निकलने के बाद पता चलेगा कि गोली किस हथियार से चलाई गई थी। लोकेंद्र भरतपुर का रहने वाला है और जयपुर में मानसरोवर में रहता है। वह टोंक रोड पर गट्टे वाले बाबा के पास जिम चलाता है।

Updated on:
27 Oct 2025 09:11 am
Published on:
26 Oct 2025 12:05 pm