जयपुर

Jaipur News: अवैध वसूली गैंग का आतंक, पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा

Fake Transgender Gang: जयपुर शहर में चित्रकूट थाना पुलिस ने फर्जी किन्नर बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 पुरुषों सहित एक महिला किन्नर को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Mar 17, 2026
फर्जी किन्नर बनकर वसूली गैंग, पत्रिका फोटो

Fake Transgender Gang: जयपुर शहर में चित्रकूट थाना पुलिस ने फर्जी किन्नर बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 8 पुरुषों सहित एक महिला किन्नर को गिरफ्तार किया है। आरोपी 200 फीट बायपास पर रेडलाइट के पास महिला किन्नर का वेश धारण कर वाहन चालकों से जबरन पैसे मांगते थे और विरोध करने पर बदसलूकी व झगड़ा करने पर आमादा हो जाते थे।

ये भी पढ़ें

Jaipur Airport: उड़ान भरने से पहले स्टेटस जरूर देखें, जयपुर एयरपोर्ट पर 17 मार्च से 7 दिन तक ‘नोटम’, 4 घंटे फ्लाइट्स रहेंगी बंद

एक असली बाकी 8 फर्जी किन्नर

डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली थी कि कुछ पुरुष महिला किन्नर का वेश बनाकर 200 फीट बायपास के पास स्लिप लेन क्षेत्र में वाहन चालकों को परेशान कर रहे हैं और उनसे अनुचित राशि वसूल रहे हैं।
पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां एक महिला किन्नर के साथ आठ पुरुष महिला किन्नर का वेश धारण किए हुए मिले। जांच में सामने आया कि ये लोग असली किन्नर के सहयोग से रेडलाइट पर वाहन चालकों से पैसे मांग रहे थे और कई चालकों से बदसलूकी भी कर चुके थे।

इन्हें किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला किन्नर माही सैनी है, जो करणी विहार इलाके की रहने वाली है। वहीं, पकड़े गए पुरुष आरोपियों में चंद्रपाल उर्फ शैलेंद्र उर्फ रौनक, मोनू कोरी, सूरज अरोरा उर्फ संजना, प्रतीक जाटव उर्फ रवि जाटव, योगेंद्र सिंह उर्फ छोटी, भागचंद खटीक उर्फ वृंदा, वेदप्रकाश और रामावतार उर्फ रानी शामिल हैं, जो सभी करणी विहार में ही रह रहे थे।

वाहन चालकों से अवैध चौथ वसूली

जयपुर शहर के कई इलाकों में फर्जी किन्नर वाहन चालकों से अवैध चौथ वसूली में लिप्त हैं। शहर के कई मुख्य चौराहों पर इनकी मौजूदगी रहती है और खासकर दुपहिया वाहन चालकों से जबरन पैसे मांगने और अभद्रता और मारपीट तक करने के मामले भी सामने आते रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने से बचती है।

ये भी पढ़ें

जेडीए का यू टर्नः जयपुर में यहां 65 करोड़ का फ्लाईओवर प्रोजेक्ट ड्रॉप…फ्लाई अब ओवर, नए प्रोजेक्ट में बड़े बदलाव

Also Read
View All

अगली खबर