जयपुर

MUJ में विद्यार्थियों ने किया भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी. जे.अब्दुल कलाम से साक्षात्कार

मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर से रवाना होकर कलाम संदेश वाहिनी बस शिक्षा संकुल पहुंचेगी जहां प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेगी।
3 min read
• •
Updated: 29 Sep 2017, 11:23 AM IST
Abdul Kalam: Bus with Kalam's message reached into Manipal University Jaipur

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी. जे. अब्दुल कलाम साहब के जीवनवृत पर कलाम संदेश वाहिनी बस 28 सितंबर को मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर परिसर में पहुंची।बस के यहां पहुंचने पर विश्वविद्यालय के चांसलर, प्रो. के. रामनारायण, प्रेसिडेंट, प्रो. संदीप संचेती, विश्वविद्यालय के प्रो प्रेसिडेंट, प्रो. एन. एन. शर्मा, डीन फेकल्टी अफेअर्स एवं प्रो वोस्ट, प्रो. अवधेष कुमार सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न फेकल्टी के डीन, स्कूल्स के निदेषक, विभागों के विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदस्य, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने कलाम संदेश वाहनी बस में डॉ. कलाब सहाब के जीवन पर लगाई गई एक्जीबिशन का अवलोकन कर उनसे आत्म साक्षात्कार किया एवं उनके जीवन से प्रेरणा ली। इसके बाद बस मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर से रवाना होकर शिक्षा संकुल पहुंचेगी जहां प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रहेगी।


- डॉ. रमेश कुमार रावत

एसोसिएट प्रोफेसर, डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन

मणिपाल विश्वविद्यालय जयपुर

आपको बता दें कि गौरतलब है कि यह बस भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की ओर से हरी झंडी दिखाकर 27 जुलाई 2017 को रामेश्वरम से रवाना की गई थी। गौरतलब है कि 'कलाम संदेश वाहिनी' प्रदर्शनी बस देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करते हुए 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर राष्ट्रपति भवन पहुंची थी। बस को हरी झंडी दिखाते हुए रामेश्‍वरम में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था 'यह वो पवित्र भूमि है, जिसने भारत को एपीजे अब्दुल कलाम जैसा बेटा दिया था।' उन्‍होंने कहा कलाम स्मारक बनाने में प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले मजदूरों को खड़े होकर सलाम करना चाहिए।

कलाम स्मारक की पृष्ठभूमि -

इस स्मारक का निर्माण डीआरडीओ द्वारा पूरे एक वर्ष में कर लिया गया है। वास्तुशिल्पीय रूप से, इसने अनेक राष्ट्रीय स्मारकों से प्रेरणा ग्रहण की है। इसका अग्र प्रवेश इंडिया गेट की तरह दिखाई देता है जबकि इसके दो गुंबद राष्ट्रपति भवन की तर्ज पर तैयार किए गए हैं। इस स्मारक के चार मुख्य हॉल हैं। यह सभी चारों मुख्य हॉल डॉ. कलाम के जीवन और समय का चित्रण करते हैं और हॉल–1 में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बाल्यकाल और शिक्षा के चरणों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। हॉल-2 उनके द्वारा संसद और संयुक्त राष्ट्र में उनके अभिभाषण सहित राष्ट्रपति काल के समय पर केंद्रित है। हॉल-3 में उनके इसरो और डीआरडीओ के समय का चित्रण किया गया है जबकि हॉल-4 में शिलांग में उनके अंतिम क्षणों तक के राष्ट्रपति काल के बाद के क्षणों को प्रदर्शित किया गया है।

डॉ. कलाम की प्रसिद्ध रूद्रवीणा, एसयू-30 एमकेआई फ्लाइट में उनके द्वारा पहना गया जी-सूट और उनके द्वारा प्राप्त अनेक पुरस्कारों सहित उनकी निजी वस्तुओं को दर्शाने के लिए एक अलग से भाग तैयार किया गया है। भित्तिचित्र और चित्रकला के लिए बारह दीवारों का उपयोग किया गया है। इस संपूर्ण क्षेत्र को डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व के शांतिमय और सौहार्दपूर्ण आयाम को प्रदर्शित करने के लिए सुंदर ढंग से बनाया और सजाया गया है। हॉल-2 उनके द्वारा संसद और संयुक्त राष्ट्र में उनके अभिभाषण सहित राष्ट्रपति काल के समय पर केंद्रित है। हॉल-3 में उनके इसरो और डीआरडीओ के समय का चित्रण किया गया है जबकि हॉल-4 में शिलांग में उनके अंतिम क्षणों तक के राष्ट्रपति काल के बाद के क्षणों को प्रदर्शित किया गया है।

डॉ. कलाम की प्रसिद्ध रूद्रवीणा, एसयू-30 एमकेआई फ्लाइट में उनके द्वारा पहना गया जी-सूट और उनके द्वारा प्राप्त अनेक पुरस्कारों सहित उनकी निजी वस्तुओं को दर्शाने के लिए एक अलग से भाग तैयार किया गया है। भित्तिचित्र और चित्रकला के लिए बारह दीवारों का उपयोग किया गया है। इस संपूर्ण क्षेत्र को डॉक्टर कलाम के व्यक्तित्व के शांतिमय और सौहार्दपूर्ण आयाम को प्रदर्शित करने के लिए सुंदर ढंग से बनाया और सजाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना