जयपुर

Medical Colleges: राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में अब NRI विद्यार्थियों के लिए प्रवेश आसान, घटी सालाना 7 लाख रुपए फीस

Admission in Medical Colleges rajasthan: राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, एनआरआई विद्यार्थियों की मेडिकल कॉलेज फीस हुई तर्कसंगत -अब 24 लाख सालाना में मिलेगा राजमेस मेडिकल कॉलेजों में एनआरआई कोटा पर प्रवेश -फीस घटने से एनआरआई विद्यार्थी होंगे आकर्षित, राजमेस को मिलेगा 45 करोड़ का लाभ
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2025, 8:44 PM IST
पीजी स्टडी के लिए अवकाश बढ़कर 3 साल हुआ (Photo source- Patrika)
पीजी स्टडी के लिए अवकाश बढ़कर 3 साल हुआ (Photo source- Patrika)

NRI medical admission: जयपुर। राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में अब एनआरआई विद्यार्थियों के लिए प्रवेश आसान हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसाइटी (राजमेस) द्वारा संचालित मेडिकल कॉलेजों की एनआरआई कोटा सीटों की फीस को तर्कसंगत बनाते हुए संशोधन किया गया है।
नई व्यवस्था के तहत एनआरआई सीटों की वार्षिक फीस अब मैनेजमेंट कोटा फीस का ढाई गुना होगी। इससे वर्ष 2025-26 के प्रवेश सत्र में एनआरआई सीटों की फीस घटकर लगभग 23 लाख 93 हजार रुपए प्रतिवर्ष रह जाएगी। यह राशि निजी मेडिकल कॉलेजों की औसत फीस के लगभग बराबर है।

पहले इन कॉलेजों में एनआरआई सीटों की फीस डॉलर में तय होती थी और हर साल 5 प्रतिशत की वृद्धि का प्रावधान होने के कारण यह करीब 31 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। नतीजतन, प्रतिभाशाली एनआरआई विद्यार्थी निजी मेडिकल कॉलेजों की ओर रुख कर लेते थे और राजमेस कॉलेजों की कई एनआरआई सीटें खाली रह जाती थीं।

सरकार के इस फैसले से अब न केवल एनआरआई छात्रों को राहत मिलेगी बल्कि राजमेस कॉलेजों की सीटें भी भरेंगी। अनुमान है कि इस कदम से राजमेस सोसाइटी को हर साल लगभग 45 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

गौरतलब है कि राजमेस कॉलेजों में वर्तमान में 50 प्रतिशत सीटें गवर्नमेंट फीस कोटा, 35 प्रतिशत मैनेजमेंट कोटा और 15 प्रतिशत एनआरआई कोटा के अंतर्गत आरक्षित हैं।

Updated on:
19 Sep 2025, 8:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता

Rajasthan Zila Pramukh Result: हनुमान बेनीवाल के गढ़ में खेल? क्रॉस वोटिंग से जीती भाजपा, 1 वोट ने बदल दी बाजी, आरएलपी में बड़ी सेंध