जयपुर

गुजरात प्लेन क्रैश के बाद राजस्थान में BJP के सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द, पार्टी ने की घोषणा

Gujarat plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे के बाद राजस्थान बीजेपी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। जिस प्लेन में हादसा हुआ, उसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। यह फ्लाइट अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी।
2 min read
• •
Jun 12, 2025
Gujarat Plane Crash
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश ( फोटो- सोशल मीडिया)

Gujarat plane crash: जयपुर। गुजरात प्लेन क्रैश के बाद राजस्थान बीजेपी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को अगली सूचना तक निरस्त कर दिया है। पार्टी ने इसको लेकर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा 'गुजरात में हुए दुखद प्लेन हादसे पर भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आज के समस्त राजनीतिक कार्यक्रम अगली सूचना तक निरस्त किये जाते हैं।' वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

गुजरात के अहमदाबाद में हुए इस हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा 'एयर इंडिया की फ्लाइट दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की कुशलता एवं सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।'

बता दें कि अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के दौरान AIR India का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को दोपहर में 1.38 बजे उड़ान भरी थी और दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। विमान के क्रैश होने के बाद पूरे इलाके में धुआं छा गया, वहीं प्लेन के जलते हुए वीडियो सामने आए हैं। हादसे के समय विमान करीब 625 फीट की ऊंचाई पर था।

घटनास्थल से 100 लाश बरामद होने की खबर

जिस जगह पर एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वहां से 100 लाश बरामद होने की खबर आ रही है, अभी तक किसी घायल की जानकारी नहीं है। मौके पर बचाव और राहत कार्य तेजी से जारी है। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे, जिनकी प्लेन टिकट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

हालांकि, अभी तक यह जानकारी मिली है कि प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स होस्टल में रहने वाले करीब 15 डॉक्टर घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।

Updated on:
12 Jun 2025 06:49 pm
Published on:
12 Jun 2025 03:33 pm
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘चीन, रूस और उत्तर कोरिया की तरह भारत में भी…’, राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR पर फूटा अशोक गहलोत का गुस्सा

रंधावा से बोले गहलोत- पंजाब में पायलट आपके इंचार्ज, राजस्थान में आप इनके… फिर सचिन ने दिया ऐसा जवाब; वीडियो वायरल

जयपुर नगर निगम मुख्यालय में दिखी विचित्र स्थिति: पहली ही बैठक में गायब रहीं महिला पार्षद, पतियों ने संभाला मोर्चा

Rajasthan Politics: पंचायत चुनाव से पहले विश्वेन्द्र सिंह का वीडियो वायरल, जवाब में बोले ‘इनसे मेरा कोई लेना-देना नहीं’

Rajasthan News: महंगाई का झटका! राजस्थान में ‘आधी रात’ से CNG-PNG के बढ़ी कीमतें लागू, जानिए कहां मिल रहा सबसे महंगा और सबसे सस्ता फ्यूल?