
अहमदाबाद प्लेन क्रैश (फोटो-ANI)
Ahmedabad Plane Crash: उदयपुर। गुजरात के अहमदाबाद में हुए प्लेन हादसे में राजस्थान के अभी तक 10 से अधिक लोग शिकार हुए हैं। हादसे के समय प्लेन में क्रू-मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। इस हादसे में राजस्थान के 2 सेफ, 2 छात्र और एक नवविवाहिता के भी शिकार होने की खबर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, उदयपुर शहर के मार्बल व्यापारी पिंकू मोदी के दो बच्चे भी हादसे वाले एयर इंडिया के विमान में सवार थे। जिनका नाम शगुन मोदी और शुभ मोदी बताया जा रहा है। शगुन पिंकू की बेटी है और शुभ बेटा है। दोनों भाई-बहन लंदन में पढ़ाई करते हैं। अभी इनके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्लेन हादसे की खबर लगते ही परिजनों का बुरा हाल है।
वहीं दो यात्री उदयपुर जिले के वल्लभनगर तहसील के रहने वाले थे। इनमें रुदेड़ा गांव के वरर्दी चंद्र मेनारिया और रोहिडा गांव के प्रकाश चंद मेनारिया भी हादसे का शिकार हुए हैं। बताया जा रहा है कि ये दोनों लंदन में सेफ का काम करते थे। एयर इंडिया विमान हादसे के समय ये दोनों प्लेन में सवार थे।
वहीं एक नवविहाहिता के भी इस हादसे में शिकार होने की खबर है। नवविवाहिता बालोतरा जिले की रहने वाली है, जो पहली बार अपने डॉक्टर पति के पास लंदन जा रही थी। नवविहाहिता का नाम खुशबू तवंर बताया जा रहा है। शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही थी। इससे पहले वह अपने ससुराल में रही थी।
खुशबू तवंर का वीजा के कागजात पूरा होने पर वह अपने पति के पास लंदन जाने के लिए बुधवार को गांव से अहमदाबाद के लिए रवाना हुई थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद से परिजन सहित गांव के लोग भी सदमे में है।
एयर इंडिया ने गुरुवार को पुष्टि की कि लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भरने वाली AI 171, आज गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं। हादसा 13:40 बजे हुआ।
Updated on:
12 Jun 2025, 6:47 PM IST
Published on:
12 Jun 2025, 6:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.