जयपुर

Bharat-Vistaar : सिर्फ एक क्लिक पर AI बदलेगा किसानों की किस्मत, शिवराज सिंह चौहान ने दिया ‘भारत विस्तार’ का तोहफा, जानें क्या मिलेंगे फायदे

Bharat-Vistaar : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान सहित देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया। अब सिर्फ एक क्लिक पर AI किसानों की किस्मत बदलेगा। जानिए 'भारत विस्तार' से किसानों को क्या फायदे मिलेंगे।

2 min read
फोटो पत्रिका

Bharat-Vistaar : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान सहित देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया। शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कृषि क्षेत्र में एक बहुभाषी एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली 'भारत विस्तार' का मंगलवार को जयपुर से राष्ट्रीय शुभारंभ किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अगर कोई किसान अपने खेत पर आता है और उसे लगता है कि उसकी फसल में कोई बीमारी है, तो वह कॉल करके पूछ सकता है कि यह दिक्कत है, उसे बीमारी और कौन सी दवाई डालनी है, इसकी जानकारी मिलेगी, अगर वह मार्केट के दाम जानना चाहता है, तो उसे बताया जाएगा, मौसम की जानकारी, योजनाओं की जानकारी, यह सारी जानकारी भारत-VISTAAR के ज़रिए दी जाएगी जो हमारा AI प्लेटफॉर्म है… सब भाषाओं में जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें

Food Security Scheme : खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर अच्छी खबर, राजस्थान में 75 लाख नए लाभार्थी जुड़े

शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में यहां राज्य कृषि प्रबंध सस्थान (श्याम), दुर्गापुरा में आयोजित कार्यक्रम में इसका शुभारंभ किया। इस मौके केन्द्रीय कृषि राज्य भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डाॅ किरोड़ी लाल मीणा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित 'भारत विस्तार' एक बहुभाषी, एआई-आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली है, जो देश के किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि संबंधी समग्र सेवाएं उपलब्ध कराएगी। यह पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) के रूप में विकसित की गयी है, जिसका उद्देश्य किसानों की उत्पादकता बढ़ाना, लागत कम करना और जोखिम को न्यूनतम करना है।

Bharat-Vistaar : एग्रीस्टेक और आईसीएआर के संसाधनों संग है एकीकृत

'भारत विस्तार' प्रणाली को एग्रीस्टेक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के संसाधनों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त यह विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य कृषि योजनाओं, भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी), मंडी मूल्यों एवं राज्य स्तरीय डिजिटल प्रणालियों से जुड़कर किसानों को एक ही स्थान पर सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करेगा।

Bharat-Vistaar : किसानों को मिलेंगे कई फायदे

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को फसल आधारित वैज्ञानिक परामर्श, रीयल-टाइम मंडी मूल्य, मौसम पूर्वानुमान, कृषि ऋण एवं बीमा जानकारी, सरकारी योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन मार्गदर्शन जैसी सेवाएं सरल एवं सुलभ रूप में प्राप्त होंगी।

Bharat-Vistaar : AI आधारित नवाचार की दिशा में नई मिसाल

'भारत विस्तार' के शुभारंभ के साथ ही भारत ने कृषि क्षेत्र में एआई आधारित नवाचार की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को ग्रामीण भारत तक सशक्त रूप में पहुंचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।

ये भी पढ़ें

Weather Update : राजस्थान के 2 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट, 18 फरवरी के लिए मौसम विभाग का आया नया अपडेट

Updated on:
17 Feb 2026 05:15 pm
Published on:
17 Feb 2026 05:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर