जयपुर

Railway Update: राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अलवर में तकनीकी कार्य के चलते बदलेगा कई ट्रेनों का संचालन

Indian Railways: अलवर स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य, 22 सितंबर को कई ट्रेनें प्रभावित। अलवर में फुट ओवर ब्रिज पर काम का असर, 4 ट्रेनें आंशिक रद्द और 2 रेगुलेट।
2 min read
• •
Updated: 20 Sep 2026, 8:57 PM IST
Indian Railways
मुंबई से चलने वाली 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, त्योहारों में यात्रियों को राहत (AI Image)

Alwar Train Update: उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से अलवर स्टेशन यार्ड में फुट ओवर ब्रिज पर तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए रेलवे की ओर से ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 19 से 22 सितंबर 2026 के बीच कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग में निर्धारित समय से अतिरिक्त समय के लिए रेगुलेट किया जाएगा। एक ट्रेन अलवर स्टेशन के बजाय बाईपास लाइन से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 59630 फुलेरा-रेवाड़ी रेल सेवा 22 सितंबर को फुलेरा से रवाना होकर बांदीकुई तक ही संचालित होगी। बांदीकुई से रेवाड़ी के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 59629 रेवाड़ी-फुलेरा रेल सेवा 22 सितंबर को रेवाड़ी के बजाय बांदीकुई से संचालित होगी। इस कारण रेवाड़ी-बांदीकुई के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

मथुरा-अलवर रेल सेवा भी प्रभावित

गाड़ी संख्या 51971 मथुरा-अलवर रेल सेवा 19 से 22 सितंबर तक मथुरा से रवाना होकर गाजिका तक ही संचालित होगी। गाजिका से अलवर के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 51972 अलवर-मथुरा रेल सेवा भी इन तिथियों में अलवर के बजाय गाजिका से संचालित होगी। इसके चलते अलवर-गाजिका के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

दो ट्रेनों को मार्ग में किया जाएगा रेगुलेट

गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़-प्रयागराज रेल सेवा 22 सितंबर को मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19602 न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर सिटी रेल सेवा, जो 21 सितंबर को न्यू जलपाईगुड़ी से रवाना होगी, मार्ग में एक घंटे 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

अलवर स्टेशन पर नहीं होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी रेल सेवा 22 सितंबर को अलवर बाईपास लाइन से संचालित होगी। इसके कारण यह ट्रेन अलवर स्टेशन पर नहीं आएगी और यहां इसका ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी रेलवे से जांच लेने की सलाह दी गई है।

Updated on:
20 Sep 2026, 8:57 PM IST
Published on: