जयपुर

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा – कांग्रेस की सरकार होती तब भी बन जाता अयोध्या में राम मंदिर

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अमेठी में कहा कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बन जाता।
2 min read
Amethi Ashok Gehlot Big Statement Said Ram temple Ayodhya Built in Congress government
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने अमेठी में कहा कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बन जाता।

लोकसभा चुनाव 2024 का पांचवा चरण में देश की सबसे हॉट सीट पर चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान की वोटिंग के बाद अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत यूपी की अमेठी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान अमेठी में अशोक गहलोत भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा राम मंदिर को कोई खतरा नहीं है। ये मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बना है। अगर सरकार भाजपा की नहीं होती और कांग्रेस की सरकार होती तब भी मंदिर बनता। ये (भाजपा) भ्रम फैला रहे हैं। अब उनके भ्रम में कोई आने वाला नहीं है।

राम मंदिर को कोई खतरा नहीं

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी राम मंदिर को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं और वह चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के आने पर राम मंदिर को कोई खतरा नहीं होगा।

यह भी पढ़े -

ED, आयकर विभाग, CBI पर बरसे अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा ED, आयकर विभाग, CBI देश में राज कर रहे हैं। सरकारें गिरा रहे हैं। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में हॉर्स ट्रेडिंग करके चुनी हुई सरकारें गिराई। ये राजनीतिक गुंडागर्दी है। कांग्रेस के अकाउंट बंद कर दिए। 2 मुख्यमंत्रियों को जेल में बंद कर दिया। लोगों के दिमाग में आ गया है कि अगर मोदी भारी बहुमत से जीत जाएंगे तो पता नहीं आगे चुनाव होंगे या नहीं होंगे।

अमेठी लोकसभा सीट : स्मृति ईरानी Vs किशोरी लाल शर्मा

उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए भाजपा से स्मृति ईरानी तो कांग्रेस से किशोरी लाल शर्मा को मैदान में हैं। अशोक गहलोत इन दिनों कांग्रेस के प्रत्याशी के समर्थन उत्तर प्रदेश के अमेठी का दौरा कर रहे हैं। राजस्थान की 25 सीटों पर दो चरणों 26 अप्रैल को वोटिंग हो गई है।

यह भी पढ़े -

Updated on:
18 May 2024 05:22 pm
Published on:
18 May 2024 05:22 pm