2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगंनबाड़ी केंद्रों के लिए राजस्थान सरकार की नई व्यवस्था, अब नए बर्तनों में भोजन करेंगे ‘नौनिहाल’

Anganwadi Centres : आगंनबाड़ी केंद्रों के लिए राजस्थान सरकार ने एक नई व्यवस्था की है। आगंनबाड़ी के बच्चों के लिए एक बड़ी खुशखबर है। अब आगंनबाड़ी के बच्चे नए बर्तनों में भोजन करेंगे। जिले के सभी केंद्रों पर भोजन परोसने व पकाने के लिए नए बर्तनों की किट दी जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 May 2024, 3:02 PM IST

Rajasthan Government New Arrangement for Anganwadi Centres Now Children will Serve Food in New Utensils

आगंनबाड़ी केंद्रों के लिए एक नई व्यवस्था

Anganwadi Centres : आगंनबाड़ी केंद्रों के लिए राज्य सरकार ने एक बार फिर नई व्यवस्था की है। अब आंगनबाड़ी बच्चों के लिए नए चमचमाते बर्तनों में पोषाहार परोसा जाएगा। सवाईमाधोपुर जिले में संचालित आगंनबाड़ी केंद्रों पर नए बर्तन भेजने की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल जिले की 1117 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण के लिए ब्लॉक केंद्र पर किट पहुंच चुकी है। एक किट में छोटे-बड़े 78 बर्तन शामिल हैं। इससे पोषाहार पकाने, बांटने से लेकर परोसने तक में सुविधा होगी।

सुविधा में होगी बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में 1117 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन पर कुल 29 हजार 227 बच्चे पंजीकृत हैं। ऐसे में केंद्रों पर आने वाले बच्चों के स्थाईकरण के लिए सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। अब पोषाहार पकाने एवं बच्चों को वितरित करने के लिए स्टील के बतनों की किट मिलेगी। केंद्रों पर गैस सिलेण्डर, वैट मशीन समेत अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान के इस जिले के 2 सरकारी स्कूलों की अनूठी पहल, छात्र-छात्राओं की इन 3 अच्छी आदतों को जानकर कहेंगे, वाह

वार के हिसाब से तय हैं मेन्यू

योजना के तहत बच्चों के लिए सोमवार व गुरुवार को खिचड़ी, मंगलवार व शुक्रवार को मीठा दलिया एवं बुधवार व शनिवार को उपमा प्रतिदिन 60 ग्राम के हिसाब से देय है। वहीं मीठे एवं नमकीन मुरमुरे अल्पाहार के रूप में अलग से दिए जाते है। उधर, एक किट में 25 भोजन थाली, 25 मग, दो भगोना, 25 टी स्पून, बड़ी सर्विस स्पून आदि आएगी। ऐसे में कुल मिलाकर 78 छोटे-बड़े बर्तन मिलेंगे।

गर्मी में केंद्रों का भी बदला समय

इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। गर्मी व हीटवेव की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब केन्द्रों का समय सुबह सात से 11 बजे तक किया है। गौरतलब है कि गत दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया था लेकिन आंगनबाड़ी केन्द्रों का समय नहीं बदला था। ऐसे में छोटे बच्चों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद निदेशालय ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के समय में भी बदलाव किया है।

फैक्ट फाइल

  • जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र-1117
  • आंगनबाड़ी केंद्रों का समय सुबह 7 से 11 बजे तक।
  • 3 से 6 साल के बच्चों की संख्या-29 हजार 227

केंद्रों पर बर्तनों के किट पहुंच गए हैं - उपनिदेशक सवाईमाधोपुर

महिला एवं बाल विकास विभाग, उपनिदेशक सवाईमाधोपुर प्रियंका शर्मा ने कहा नए बर्तन के किट आ गए है। खण्डार क्षेत्र में केंद्रों पर बर्तनों के किट पहुंच गए है। जल्द ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण किया जाएगा। किट में गिलास, चम्मच आदि है। इससे बच्चों को पोषाहार में सुविधा मिलेगी। जल्द ही बच्चों को नए बर्तन में खाना परोसा जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली है।

यह भी पढ़ें -

मुफ्त साइकिल वितरण पर बड़ा अपडेट, आचार संहिता के बावजूद बंटेंगी साइकिलें, आदेश जारी

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़