
मुफ्त साइकिल वितरण पर बड़ा अपडेट
Free Bicycle Distribution : मुफ्त साइकिल वितरण पर बड़ा अपडेट आया है। लोकसभा चुनाव के तहत आचार संहिता लगी हुई है। इसके बावजूद माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने आदेश जारी कर नोडल केंद्रों पर 2022-23 व 2023-24 सत्र में अध्ययन करने वाली छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बताया कि साइकिलों के चोरी होने डर व भीषण गर्मी में धूप से खराब नहीं होने के डर के चलते बिना कार्यक्रम किए ही बालिकाओं को साइकिल वितरण करने के निर्देश दिए हैं। आनन-फानन में आदेश आने से संस्था प्रधान पशोपेश में हैं। गौरतलब यह है कि 16 मई से ग्रीष्मावकाश होने वाला है। डूंगरपुर के साबला में नॉडल केंद्र पर एक हजार से अधिक साइकिलें तैयार हो चुकी है।
प्रधानाचार्य रवींद्र पुरोहित ने बताया कि सोमवार सुबह को साइकिल वितरण के लिए शैक्षिक ग्रुप में आदेश जारी कर दिया है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
15 May 2024, 12:32 PM IST
Published on:
15 May 2024, 12:32 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.