जयपुर

BJP के आलाकमान ने कराई राजस्थान की गोपनीय रिपोर्ट तैयार, प्रदेश में हो सकते हैं कई बड़े-बड़े बदलाव

BJP के आलाकमान ने कराई राजस्थान की गोपनीय रिपोर्ट तैयार, प्रदेश में हो सकते हैं कई बड़े-बड़े बदलाव  
2 min read
May 15, 2018
pm modi and amit shah in election
amit shah

कर्नाटक चुनाव होने के बाद अब सभी की नजर राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर टिकी है। बताया जा रहा है की राजस्थान में पार्टी आलाकमान ने प्रदेश भाजपा की गोपनीय रिपोर्ट तैयार कराई है। प्रदेश में नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रदेश चुनावों के लिए टीम भी नए चेहरों के साथ बनेगी। साथ ही बताया जा रहै है की बीजेपी में इन पदों का ये दायित्व प्रभावशाली नेताओं को सौंपा जाएगा।

प्रदेश संगठन की जमीनी हकीकत पर तैयार एक गोपनीय रिपोर्ट में केंद्रीय संगठन को सच्चाई से अवगत कराया गया। भाजपा के प्रदेश संगठन में 90 प्रतिशत ऐसे पदाधिकारी ऐसे हैं, जिनका कोई जनाधार नहीं है। जनाधार वाले जनप्रतिनिधियो से निकटता और उनकी अनुसंशा के कारण उन्हें पार्टी संगठन में रखा है। प्रदेश में नए प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा के साथ ही संगठन में जनाधार वाले नेताओं को शामिल करने का फैसला किया गया है। यह रिपोर्ट दिल्ली के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने तैयार की है।

कामकाज की समीक्षा में आया सामने

रिपोर्ट में कहा कि सिर्फ राजनीतिक गुटबाजी को शांत करने के मकसद से कुछ लोगो को प्रदेश स्तर का पद दे दिया। जनाधार वाले कुछ नेता सत्ता में शामिल हो गए और कुछ ने दिल्ली की सह पकड़ ली। ऐसे में प्रदेश में संगठन की कार्यकर्ताओं पर पकड़ कमजोर होती चली गई।

सूत्रों के मुताबिक उपचुनावों में मिली हार के बाद पार्टी ने प्रदेश संगठन की समीक्षा की। पदाधिकारी के रूप में जिन नेताओं को अजमेर , अलवर और मांडलगढ़ विधानसभा चुनावों में लगाया था, इनके काम काज की समीक्षा की गई। तब सामने आया की ज्यादातर नेताओं का प्रदेश संभाग स्तर पर प्रभाव नहीं है। इस वजह से संगठन का कामकाज लचर रहा है। जो सही मायने में भाजपा कार्यकर्ता थे, उनको यह पदाधिकारी सक्रिय नहीं कर सके।

15 जिलाध्यक्ष भी बदलेंगे

प्रदेश में जिलाध्यक्ष बदलने की तैयारी भी चल रही है। रिपोर्ट के आधार पर तय किया कि प्रदेश की नई टीम में नेताओं को जगह नहीं मिलेगी, जिनकी पहचान सीमित है। ऐसे नेताओं किया जाए जो प्रदेश या संभाग स्तर पर प्रभाव रखते है। निष्क्रिय जिलाध्यक्ष भी बदले जा सकते है। आलाकमान 12 से 15 ऐसे जिलाध्यक्ष को बदलना चाहता है, जिनका अपने जिलें में वर्चस्व तक नहीं है।

प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा 17 तक

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में खाली पड़े प्रदेशाध्यक्ष की पद की घोषणा 17 मई तक कर दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष के पद की दौड़ में अभी भी गजेंद्र सिंह शेखावत सबसे आगे चल रहे हैं। कर्नाटक चुनाव के बाद बीजेपी राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को राजस्थान के पदाधिकारियों चर्चा की। राजस्थान में अध्यक्ष का निर्णय कर्नाटक चुनाव की वजह से ही रुका हुआ है। अब 17 मई तक अनुमानन प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।

Published on:
15 May 2018 04:12 pm