हसनपुरा निवासी केदार सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय विधायक अरूण चतुर्वेदी को हसनपुरा स्थित खाली पड़े एमएलए क्वार्टर के बारे में बताया, जहां सेटेलाइट हॉस्पिटल खोला जा सकता है। इसके लिए स्थानीय लोग हस्ताक्षर अभियान के साथ धरना भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी तरह की कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई है।